ISC Result 2025: सीआईएससीई कक्षा 12वीं परीक्षा खत्म, रिजल्ट का इंतजार शुरू, जल्द होगी घोषणा, ये है संभावित तारीख, देखें खबर 

सीआईएससीई कक्षा 12वीं रिजल्ट की संभावित तारीख सामने आई है। एग्जाम शनिवार को ही खत्म हुए हैं। आइए जानें कैसे छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोर से असन्तुष्ट होने पट क्या करें?
CISCE ISC Result 2025

AI Generated

CISCE ISC Result 2025: काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन सीआईएससीई आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को खत्म हो चुकी है, जिसकी शुरुआत 13 फरवरी 2025 को हुई थी। टाइम टेबल नवंबर 2024 को जारी किया गया था। परीक्षा के समापन के बाद छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। इस संबंध में काउंसिल में कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है।

पिछले वर्षों के रुझानों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मई 2025 के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो सकते हैं। स्टूडेंट को इंडेक्स नंबर और यूआईडी के जरिए अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। इस साल सीआईएससीई टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा।

पिछले वर्षों का ट्रेंड 

पिछले साल सीआईएससीई कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 6 मई को घोषित हुए थे। उत्तीर्ण दर 99.47% था। 2023 में एग्जाम 13 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित हुई थी। रिजल्ट 14 मई को घोषित हुए। उत्तीर्ण दर 98.94% रहा।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट लॉग इन विंडो खुलेगा। यहां यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके जमा करें।
  • “Show Result” के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर परिणाम दिखेगा।
  •  विषय वार अंको को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

अंकों से संतुष्ट न होने पर क्या करें?

आईएससी में प्राप्त अंकों से असन्तुष्ट होने पर छात्र उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या रि-चेकिंग का आवेदन कर सकते हैं। पूरा प्रोसेस ऑनलाइन मोड में होगा। 1000 रुपये प्रति विषय शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। इस साल पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट अगस्त में घोषित हो सकते हैं। इम्प्रूव्मेंट परीक्षा का आयोजन अक्सर जुलाई में होता है। इसकी मदद से छात्र अंकों परफॉरमेंस या अंकों को सुधार सकते हैं। अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews