CLAT 2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक, जानें काउंसलिंग पर अपडेट

क्लैट 2026 रिजल्ट जारी हो चुका है। प्रोविजनल आन्सर-की में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए इसे ही फाइनल माना जाएगा। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द एक्टिव होगा। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
CLAT 2026

CLAT 2026 रिजल्ट जारी

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) रिजल्ट 16 दिसंबर को जारी हो चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2026/ पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल आन्सर-की में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेट-वाइज उत्तर कुंजी उपलब्ध हो चुकी है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

क्लैट 7 दिसंबर रविवार दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक देश भर के  राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में 156 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुआ था। स्कोर 14 और 15 दिसंबर को वेरीफाई किए गए। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का लिंक कुछ देर पहले एक्टिव हुआ था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।  अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यूजी और पीजी कोर्स के लिए अधिकतम स्कोर कितना

अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के लिए स्कोर को जेंडर और शहर के शहर के हिसाब से बांटा गया है, जो टॉप 100 में शामिल हैं।  भोपाल के तीन स्टूडेंट टॉप 100 में शामिल हैं, जिसमें एक महिला और दो पुरुष उम्मीदवार है। नई दिल्ली से आठ और कोलकाता से दो उम्मीदवार इस लिस्ट में शामिल है। टॉप 100 मे सूची में बेंगलुरु के कैंडिडेट्स की संख्या सबसे ज्यादा है। जिसमें से 12 पुरुष और तीन महिला अभ्यर्थी हैं।

उच्चतम स्कोर इस साल यूजी के लिए 112 रहा। वहीं पीजी कोर्स के लिए हाई स्कोर 104.25 देखा गया। पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स के लिए नई दिल्ली से कुल 22 उम्मीदवार टॉप 100 उम्मीदवारों के लिस्ट में शामिल हुए हैं। जबकि भोपाल से दो अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2026/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर CLAT 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. पीडीएफ़ पेज खुलेगा। यहाँ मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज के लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट नजर आएगा। इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल

5 फेज में होगी काउंसलिंग 

क्लैट 2026 काउंसलिंग प्रोसेस 5 सेशन में होगा। चयनित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के जरिए इसके लिए आमंत्रित भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2025 है। पहली अलॉटमेंट लिस्ट जैन 7 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी।। वहीं दूसरी एलॉटमेंट लिस्ट 22 जनवरी और तीसरी 5 फरवरी 2026 को जारी होगी। चौथी लिस्ट 2 मई और फाइनल एलॉटमेंट लिस्ट 15 मई को जारी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews