College Admission Guidelines: कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन के लिए गाइडलाइन हुई जारी, हुआ बड़ा बदलाव, अब BCA करने के लिए नहीं होगी मैथ्स की अनिवार्यता, पढ़ें खबर

College Admission Guidelines: उच्च शिक्षा विभाग ने मई महीने में शुरू होने जा रही कॉलेजों के लिए ऑनलाइन एडमिशन (College Admission Guidelines) प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी की है। जानकारी के अनुसार अब विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में मैथ्स की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
College Admission Guidelines: कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन के लिए गाइडलाइन हुई जारी, हुआ बड़ा बदलाव, अब BCA करने के लिए नहीं होगी मैथ्स की अनिवार्यता, पढ़ें खबर

College Admission Guidelines: मई में शुरू होने वाली कॉलेजों के लिए ऑनलाइन एडमिशन (College Admission Guidelines) प्रक्रिया के लिए उच्च शिक्षा विभाग की और से गाइडलाइन जारी कर दी गई है। दरअसल विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया हैं। जानकारी के अनुसार अब मई महीने में शुरू होने जा रही कॉलेजों के लिए एडमिशन प्रक्रिया में बीसीए कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में मैथ्स की अनिवार्यता नहीं होगी। दरअसल अब आर्ट्स के छात्र भी बीसीए में प्रवेश ले सकेंगे।

एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए कम से कम 45% अंकों की अनिवार्यता:

जानकारी के अनुसार अब तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को कम से कम 45% अंकों की ही अनिवार्यता होगी। यानी अब उन्हें 50% न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करने होंगे, जबकि विशेष कैटेगरी की बात कि जाए तो, ओबीसी के छात्रों को 42% और एससी और एसटी के छात्रों को अब मात्र 40% अंक की आवश्यकता ही होगी।

15 मई के बाद कभी भी रजिस्ट्रेशन हो सकता है शुरू:

दरअसल उच्च शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया में इस बिंदु को महत्वपूर्ण माना है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग का अभी तक समय सारिणी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यूजी कोर्सों जैसे कि बीकॉम, बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए, और पीजी कोर्सों जैसे कि एमकॉम, एमए, एमएससी के लिए 15 मई के बाद कभी भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकता है।

जानकारी के अनुसार 149 कॉलेजों ने डीएवीवी से संबद्धता प्राप्त कि है, जो परंपरागत कोर्सों के लिए मान्यता प्राप्त की गई हैं। वहीं इस बार इन कॉलेजों में 01 लाख 05 हजार सीटों पर प्रवेश होना है। जिसमें से 14 हजार सीटें पीजी यानी एमबीए के लिए अलग हैं और उनकी प्रवेश प्रक्रिया डीटीई के माध्यम से होने वाली हैं। वहीं इसके चलते इस बार मूल दस्तावेज कॉलेज में स्वरूपित नहीं कराने होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews