जल्द जारी होगी CSIR UGC NET 2026 आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स 

सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जल्द ही जारी होगी। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CSIR UGC NET

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा (CSIR UGC NET 2026) का आयोजन देशभर की विभिन्न शहरों में 17 और 18 जुलाई को हुआ था। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का इंतजार है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है की प्रोविजनल आंसर-की इस सप्ताह कभी भी जारी हो सकती है। हालांकि संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कोई घोषणा अब तक नहीं की है। अपडेट के लिए नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

प्रोविजनल आंसर-की में परीक्षा का नाम, शिफ्ट, सब्जेक्ट कोड, तारीख, सब्जेक्ट का नाम, सही ऑप्शन आईडी और क्वेश्चन आईडी जानकारी उपलब्ध होती है। उत्तर कुंजी के साथ रिस्पॉन्सिव शीट जारी करेगा। दोनों को मिलाकर उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना कर पाएंगे। इसके अलावा आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा।

कितनी लगेगी फीस?

प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दो से तीन दिनों तक मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। जिसे बाद में रिफंड भी नहीं किया जाएगा। एनटीए का फैसला फाइनल माना जाएगा। इसके आधार पर ही अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  4. उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
  6. जरूरी पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

पिछले वर्षों का ट्रेंड 

सीएसआईआर यूजीसी नेट के पिछले सेशन में देखा गया है कि एनटीए 6 से 12 दिन के भीतर उत्तर कुंजी जारी करता है। 2025 में परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं उत्तर कुंजी 1 अगस्त को जारी हुई थी। आपत्ति दर्ज करने का मौका 3 अगस्त तक दिया गया था। दिसंबर 2025 सेशन परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी 30 दिसंबर को जारी हुई थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका 1 जनवरी 2026 तक मिला था। 2024 में जून सेशन का आयोजन 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक किया गया था। उत्तर कुंजी 9 अगस्त को जारी हुई थी। दिसंबर सेशन का आयोजन 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च को किया गया था। प्रोविजनल आंसर की 11 मार्च 2025 को जारी हुई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews