CUET PG 2026 विषयवार टॉपर्स लिस्ट जारी, 198 यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित हो चुका है। 157 विषयों के लिए टॉपर्स लिस्ट भी एनटीए ने जारी कर दी है। प्रतिभागी संस्थानों की संशोधित सूची भी उपलब्ध हो चुकी है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET PG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी रिजल्ट (CUET PG 2026 Result) जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा एनटीए ने विषयवार टॉपर्स की लिस्ट और प्रतिभागी संस्थाओं का नाम भी जारी कर दिया है।

157 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 6 से लेकर 30 मार्च तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया गया था। 4,11,366 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 3,45,220 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। महिला उम्मीदवारों की संख्या 1,98,060, पुरुषों की 1,47,151 और थर्ड जेंडर की 9 रही।

195 से अधिक संस्थानों में मिलेगा एडमिशन

इस बार सीयूईटी पीजी के जरिए 198 विश्वविद्यालयों में दाखिला होने वाला है। हालांकि एडमिशन और सेलेक्शन प्रोसेस में की जिम्मेदारी एनटीए की नहीं होगी। प्रतिभागी संस्थान दाखिले के जरिए मानदंड निर्धारित करेंगे। उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की संख्या 45, स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी की संख्या 40, सरकारी संस्थाओं की 24 और अन्य (प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी) की संख्या 89 है।

यहाँ देखें प्रतिभागी संस्थानों की लिस्ट 

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीयूईटी पीजी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. सारी जानकारी को सत्यापित करें। रिजल्ट डाउनलोड और सेव कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

टॉपर्स लिस्ट भी जारी

एनटीए ने 157 विषयों के लिए टॉप 5 छात्रों का नाम घोषित किया है। जनरल पेपर जनरल COQP11 पेपर में अर्चिता ग्रोवर को प्रथम स्थान मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर सूर्यकांत शर्मा, तीसरे पर काशवी, चौथे स्थान पर शिवम मान और पाँचवे स्थान पर अयान राय और सौरभ हैं। कॉमर्स पेपर में अमृता स्वामी, इकोनॉमिक्स में दीपक कुमार, जनरल मैनेजमेंट में श्वेता, LLM में खुशविंदर सोलंकी और फाइन आर्ट्स में तीस्ता ब्रह्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। ज्योग्राफी में ऋषभ कुमार, हिस्ट्री के पेपर में गणेश गोदारा, पॉलीटिकल साइंस पेपर में अरचीशा असवाल, फिलासफी में सुमित्रा, सोशियोलॉजी में तपेश कुमार साहू, इंग्लिश पेपर की हरसुल सिंह ठाकुर, हिंदी पेपर में रविंदर, केमिस्ट्री में आयुषी अग्रवाल और फिजिक्स में गौरव कुमार को प्रथम स्थान मिला है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews