
AI Generated Image
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट 2026-पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2026) एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कई केंद्रीय, प्राइवेट और स्टेट यूनिवर्सिटी ने एमबीए के लिए सीयूईटी पीजी स्कोर स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए XAT, CAT, CMAT इत्यादि परीक्षाओं में शामिल होंने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी के लिए प्रतिभागी संस्थानों की सूची जारी कर दी है। कुल 164 विश्वविद्यालयों में सीयूईटी के जरिए मास्टर्स और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा। इसमें 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 35 स्टेट यूनिवर्सिटी, 23 सरकारी संस्थान और 86 प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
इस लिस्ट में शामिल बीएचयू, एएमयू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी समेत कई संस्थान एमबीए पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं। केवल एक परीक्षा में उम्मीदवारों को अलग-अलग संस्थानों में एडमिशन लेने का मौका मिलता है। आइए NIRF रैंकिंग के हिसाब से उन संस्थानों के बारे में बताया गया हैं, जो सीयूईटी पीजी स्कोर से एमबीए कोर्स ऑफर करते हैं।
ये हैं टॉप-10 कॉलेजों की लिस्ट
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
- UPES, देहरादून
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
- एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
- बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
- गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ
- मणिपाल यूनिवर्सिटी
सीयूईटी पीजी 2026 प्रतिभागी संस्थानों की लिस्ट
सीयूईटी पीजी एमबीए पेपर कब?
एमबीए प्रोग्राम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 8 मार्च 2026 को दूसरे शिफ्ट में किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने जनरल मैनेजमेंट COQP12 पेपर को चुना है, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। कुल 75 प्रश्न इसमें पूछे जाएंगे। वहीं परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। अधिकतम अंक 300 होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर सिलेबस उपलब्ध हो चुका है।
कैसे होगा एडमिशन?
परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार अपने रिजल्ट और कट-ऑफ के आधार पर यूनिवर्सिटी को चुन सकते हैं। इसके लिए एमबीए कोर्स के लिए प्रतिभागी यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि सीट आवंटित होता है, तो दस्तावेजों को अपलोड करने की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद एडमिशन को कंफर्म करने के लिए शुल्क भुगतान करना होगा।

