मई में CUET UG परीक्षा, 8 नए नियम लागू, ऐसे करें तैयारी, छात्र फॉलो करें ये 13 टिप्स, देखें खबर 

मई में नए तरीके से सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित होगी। कुछ टिप्स को फॉलो करके अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। यहाँ कुछ टिप्स बताए गए हैं। आइए जानें क्या करें और नहीं?
CUET UG 2025

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए दाखिला होगा। शेड्यूल और इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी हो चुका है। एग्जाम 8 मई से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। करेक्शन पोर्टल जल्द ही खुलेगा। उम्मीदवारों को एप्लीकेशन में सुधार का मौका मिलेगा।

इस साल एनटीए ने सीयूईटी यूजी से जुड़े कई बदलाव किये हैं। नए नियमों की जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। ताकि वे बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें। छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। डीयू, बीएचयू समेत कई प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए इससे गुजरना पड़ता है। ऐसे में कुछ छात्रों को समझ नहीं आता उन्हें परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए। यहाँ कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो आपकी मदद एग्जाम में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

ऐसे करें तैयारी 

  • सीयूईटी यूजी परीक्षा की तैयारी को लेकर पॉजिटिव रहें। एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझें।
  • अपने दैनिक कार्यों के साथ एक स्टडी प्लान तैयार करें। सभी विषय को जरूरत से अनुसार समय दें। पूरे सिलेबस को कवर करें। अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने।
  • मुख्य विषयों पर अधिक फोकस देना और नियमित समीक्षा करना जरूरी होता है।
  • रटने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझना जरूरी होता है।
  • सामान्य जागरूकता (General Awareness) के लिए न्यूजपेपर और मैगेजिन को नियमित तौर पर पढ़ें। करेंट एफेयर्स से खुद को अपडेट रखें।
  • समय प्रबंध किसी भी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होता है। तैयारी और परीक्षा के दौरान सभी विषय/टॉपिक को निर्धारित समय पर पूरा करें।
  • मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर को को सॉल्व जरूर करें। इससे एग्जाम पैटर्न और समझने और समय प्रबंधन में मदद मिलेगी। \
  • जो भी पढ़ें उनका नोट्स जरूर बनाएं। रिवीजन के दौरान मदद मिलेगी।
  • नियमित रूप से रिवीजन करते रहें। ताकि आप कुछ भूलें। शॉर्ट नोट्स और फ़्लैशकार्ड की मदद ले सकते हैं।
  • पढ़ाई के दौरान ब्रेक जरूर लें। लंबे समय तक लगातार पढ़ने से दिमाग़ पर अधिक प्रेशर पड़ता है।
  • सेहत के खास ख्याल रखें। खुद को हाइड्रैट रखें। डाइट भी सही रखें।
  • सही स्टडी मैटेरियल की जानकारी जरूरी है। एनसीईआरटी किताबें बेस्ट साबित हो सकती हैं। ऑनलाइन संसाधन का इस्तेमाल कर सकते हैं। शिक्षकों या विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।

सीयूईटी यूजी परीक्षा से जुड़े नए नियम

  • अब छात्र किसी भी विषय में सीयूईटी यूजी परीक्षा दे सकते हैं। 12वीं में क्या पढ़ा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
  • परीक्षा इस साल सीबीटी मोड में आयोजित होगी। पिछले साल एगज, हाइब्रिड मोड में हुआ था।
  • उम्मीदवारों को 5 विषयों को चुनने की अनुमति होगी।
  • विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई है।
  • जिन विषयों को हटाया गया हैं, उनमें एडमिशन जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा।
  • अब कोई वैकल्पिक प्रश्न उपलब्ध नहीं होंगे।
  • परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
  • प्रत्येक पेपर 60 मिनट का होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews