CUET UG 2026 को लेकर बड़ी अपडेट, NTA ने जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थी जरूर जान लें

सीयूईटी यूजी 2026 को लेकर एनटीए ने एडवाइजरी जारी की है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। नई वेबसाइट भी एक्टिव हो चुकी है।  
CUET UG 2026 Result

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिसमें उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस दी गई हैं। परीक्षा 13 माध्यमों में भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा विदेश में भी कुछ एग्जाम सेंटर आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों का दाखिला अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए कई केंद्रीय, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों में होगा।

सीयूईटी यूजी में 37 विषयों को शामिल किया गया है। 1 जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट, 23 डोमेन और 13 भाषा विषय होंगे। एनटीए ने विषय-वार सिलेबस जारी कर दिया है। जिसे आधिकारिक वेबसाइट http://cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?  

हालिया नोटिस के मुताबिक सीयूईटी यूजी एग्जाम मई 2026 में आयोजित होगा। अब तक आधिकारिक तौर पर कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। बता दें कि पिछले साल परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से लेकर 22 मार्च तक जारी थी। प्रतिभागी संस्थानों के प्रोग्राम और कोर्स की जानकारी भी सीयूईटी यूजी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इस लिस्ट में समय-समय बदलाव होता रहता है। इसलिए कैंडिडेट्स को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह एजेंसी ने दी है।

उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ध्यान 

4 दिसंबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस जारी किया था। जिसमें उम्मीदवारों को समय रहते जरूरी दस्तावेजों को अपडेट करने की सलाह दी गई थी। UIDAI के आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए नाम, जन्मतिथि, जेंडर, फोटोग्राफ और एड्रेस सत्यापित किया जाएगा। आधार और दसवीं के एजुकेशनल सर्टिफिकेट या मार्कशीट की जानकारी मैच न होने पर सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। निर्धारित समय के लिए करेक्शन पोर्टल खुलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिलेबस 

  1. सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट http://cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Syllabus’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ विषयवार सिलेबस की लिस्ट दिखेगी। लिंक पर क्लिक करें।
  4. महत्वपूर्ण टॉपिक्स और चैप्टर को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्टआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews