फ्री में करें डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े ये 6 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय ने किया लॉन्च, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

स्वयं पोर्टल पर डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े कई कोर्स लॉन्च किए गए हैं। पढ़ाई ऑनलाइन होगी। बिना फीस इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन किया जा सकता है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Digital Marketing Free Course

AI Generated Image

डिजिटल मार्केटिंग के डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोग इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं। शिक्षा मंत्रालय ने डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित कोई (Digital Marketing Free Courses) नए कोर्स लॉन्च किए हैं। जिसे स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन किया जा सकता है। खास बात यह है कि  रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। फ्री में ऑनलाइन मोड में पढ़ाई करवाई जाती है।

स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। इस पर अलग-अलग संस्थान विभिन्न विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट बेंगलुरू, पंजाब यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, आईआईटी मद्रास समेत कई संस्थान इस सूची में शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तारीख जान लें 

कोर्स की शुरुआत जुलाई या अगस्त के बीच होने वाली है। पाठ्यक्रम की अवधि 4 सप्ताह से लेकर 15 सप्ताह के बीच है। इस लिस्ट में 5 पाठ्यक्रमों के लिए एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। केवल आईआईटी मद्रास के कोर्स “डिजिटल मार्केटिंग इन AI” के लिए 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

कोर्स को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाता है। हालांकि इसके लिए एक परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा और एग्जामिनेशन फीस भुगतान भी करना पड़ता है। पढ़ाई और एनरोलमेंट बिल्कुल फ्री होगा। पाठ्यक्रम को ज्वाइन करने से पहले उम्मीदवारों को कोर्स की तारीख, शुल्क, अवधि इत्यादि जानकारी चेक करने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें पाठ्यक्रमों की सूची 

  1. बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग-  इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज, डीएवीवी, इंदौर
  2. डिजिटल मार्केटिंग- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू
  3. डिजिटल मार्केटिंग- यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
  4. डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटजी- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  5. ई-कमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  6. डिजिटल मार्केटिंग इन AI- पार्ट 1- आईआईटी मद्रास

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. पहले स्वयं पोर्टल के ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. यदि आप नए यूजर हैं  तो सबसे पहले साइन या रजिस्टर बटन पर क्लिक करके प्रोफाइल क्रिएट करें।
  3. इसके बाद कोर्स कैटलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
  4. कोर्स को सेलेक्ट करें और इसके बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद “Join the Course” बटन पर क्लिक करें।
  5. निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन लेक्चर शुरू होंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews