GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 7 फरवरी से परीक्षा शुरू 

गेट 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा फरवरी में होगी। कुल 30 पेपर्स शामिल होंगे। 
GATE 2026

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी में गेट 2026 के लिए एडमिट कार्ड (GATE 2026 Admit Card) जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://gate2026.iitg.ac.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। पेपर शेड्यूल और मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव हो चुका है।

एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री की अनुमति नहीं होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तारीख, समय, पेपर कोड, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और गाइडलाइंस जैसे जानकारी उपलब्ध होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि इंटरनेट कनेक्टिविटी सही हो।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर एप्लीकेशन पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एनरोलमेंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर हॉल टिकट का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. सारी जानकारी को सत्यापित कर लें। फिर डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।

कब होगी परीक्षा?

गेट 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को होने वाला है। 19 मार्च 2026 को परिणाम घोषित होंगे। इस साल कोई भी इंटरनेशनल सेंटर आवंटित नहीं किया गया है। कुल 30 पेपर्स इसमें शामिल होंगे। प्रत्येक उम्मीदवार एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर्स में शामिल हो सकता है। प्रत्येक टेस्ट पेपर 100 अंक का होगा। जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट के 15 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

इन बातों का रखें ख्याल 

  • उम्मीदवारों को सही समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। परीक्षा 30 मिनट पहले ही एंट्री करवाई जाएगी।
  •  प्रवेश पत्र के साथ वैलिड आईडी प्रूफ और ट्रांसपेरेंट वॉटर बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
  • एग्जामिनेशन हॉल में मोबाइल फोन, फिजिकल कैलकुलेटर, वॉलेट, घड़ी किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या कम्युनिकेटिंग डिवाइस, किताब, पेपर्स, लूज शीट, पेन/पेंसिल, बॉक्स या पाउच ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें रफ शीट प्रदान किया जाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews