HP TET Admit Card 2022 : जारी हुआ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीईटी का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। एचपीबीएसई (HP TET) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा जून 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोन 7 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

बता दें कि एडमिट कार्ड प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) (गैर-चिकित्सा), भाषा शिक्षक, टीजीटी (कला), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) (चिकित्सा), पंजाबी और उर्दू शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए जून 2022 शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2022) के लिए जारी किया गया है।

गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी और टीजीटी (मेडिकल) टीईटी परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2022 को किया जाएगा। वहीं पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए परीक्षा 13 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचना पत्र जैसे आधार कार्ड, पैनकार्ड या वोटर आईडी भी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए TET(JUN-2022) पर क्लिक करें।
>> अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
>> एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
>> अब चेक करें और डाउनलोड करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews