IBPS PO 2024: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 30 नवंबर को एग्जाम, देखें लिंक और स्टेप्स 

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यह 30 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
ibps po mains 2024

IBPS PO Mains 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

बता दें कि 21 नवंबर को आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था। 30 नवंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 23 से 30 नवंबर 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही मेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। अंतिम चरण इंटरव्यू का होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (IBPS PO Mains Admit Card)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest News” के सेक्शन में जाकर “CRP-PO/MT-XIV” मेन एग्जाम ऑनलाइन कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Login करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड की एक से अधिक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

परीक्षा का पैटर्न (IBPS PO Mains Exam Pattern)

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में 5 सेक्शन शामिल होते हैं। 5वां और अलग सेक्शन इंग्लिश लैंग्वेज (निबंध और पत्र लेखन) का होता है। प्रश्नों की संख्या 2, अवधि 30 मिनट और अंक 25 होते हैं। वहीं अन्य चार सेक्शन को मिलाकर परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है। अधिकतम अंक 200 और प्रश्नों की संख्या 155 होती है। गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews