कब होगी ICAI CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल मई 2026 परीक्षा? तारीख घोषित, यहाँ देखें शेड्यूल

आईसीएआई सीए आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू होगी। शेड्यूल जारी हो चुका है। फीस की घोषणा भी हो चुकी है। फाउंडेशन, फाइनल और इंटर एग्जाम 2 से लेकर 20 मई तक चलेगा। 
icai ca exam may 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने मई 2026 में आयोजित होने वाली फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। डिटेल शेड्यूल (ICAI CA May Exam 2026) उपलब्ध हो चुका है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  एग्जाम देशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। देश के बाहर 9 परीक्षा केंद्र भी बनाए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू होगी। 16 मार्च तक बिना लेट फीस उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। हालांकि इसके अलावा 19 मार्च तक 600 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी। एग्जाम सिटी और मीडियम में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए करेक्शन पोर्टल 20 से लेकर 22 मार्च तक खुला रहेगा।

सीए फाइनल एग्जाम की तारीख 

सीए फाइनल ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 2, 4 और 6 मई 2026 को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 का आयोजन 8, 10 और 12 मई को होने वाला है। पेपर 1 से लेकर 5  तक के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर 6 के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम शाम 6:00 बजे खत्म होगा। प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया।

सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीख

सीए फाउंडेशन परीक्षा 14, 16 18 और 20 मई को आयोजित होने वाली है। पेपर-1 और पेपर-2  के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। पेपर-3 और पेपर-4 की अवधि 2 घंटे होगी। एग्जाम 2:00 बजे शुरू होगा। प्रश्न पत्र दोपहर 1:45 बजे उपलब्ध करवाए जाएंगे।

CA इंटर एग्जाम शेड्यूल

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित होगी। ग्रुप 2 परीक्षा 9, 11 और 13 मई को होने वाली है। सभी पेपर्स का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक होगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इतनी लगेगी फीस 

इंटरमीडिएट कोर्स सिंगल ग्रुप के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वही दोनों ग्रुप के लिए एप्लीकेशन फीस 2700 रुपये है।  फाइनल कोर्स सिंगल ग्रुप के लिए 1800 रुपये और दो दोनों ग्रुप के लिए 3300 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए भारतीय उम्मीदवारों को 1500 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews