IGNOU Admission : IGNOU में शुरू हुआ नया मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम, जानें इससे किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन? पढ़ें यह खबर

IGNOU Admission : IGNOU का एक नया मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो हेल्थकेयर क्षेत्र में मैनेजेरियल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं।
IGNOU Admission : IGNOU में शुरू हुआ नया मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम, जानें इससे किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन? पढ़ें यह खबर

IGNOU Admission : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने एक नया मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो विशेष रूप से हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर केंद्रित है। दरअसल यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर है जो हेल्थकेयर क्षेत्र में मैनेजेरियल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं। इस खबर में हम आपको इस कोर्स के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कर रहे हैं।

इस कोर्स का उद्देश्य:

दरअसल IGNOU का यह नया MBA प्रोग्राम हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कुशल पेशेवरों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को विभिन्न हेल्थकेयर संस्थानों, सरकारी और निजी अस्पतालों, और संबंधित संगठनों में मैनेजर और प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के लिए सक्षम बनाया जाएगा।

इस कोर्स के लिए पात्रता इस प्रकार है :

-किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
-आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45% है, अर्थात उन्हें 5% की छूट दी गई है।

आयु सीमा: इस कोर्स के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे किसी भी उम्र के उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU के इस MBA प्रोग्राम की कुल फीस 2,75,000 रुपये है, जो निम्नलिखित सेमेस्टरों में विभाजित है:

पहला सेमेस्टर: 15,500 रुपये
दूसरा सेमेस्टर: 15,500 रुपये
तीसरा सेमेस्टर: 19,500 रुपये
चौथा सेमेस्टर: 17,500 रुपये

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन: इस कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए, आपको इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है ताकि वे आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा कर सकें।

IGNOU का यदरअसल ह नया MBA प्रोग्राम छात्रों को हेल्थकेयर और हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में उन्नति के व्यापक अवसर प्रदान करता है। इस कोर्स के माध्यम से छात्र विभिन्न तकनीकों को गहराई से समझ सकेंगे। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो इस क्षेत्र में अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या वर्तमान में कार्यरत पेशेवर जो अपने कौशल को उन्नत करना चाहते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews