IGNOU ऑफर कर रहा Event मैनेजमेंट से जुड़े ये 3 फ्री कोर्स, ऑनलाइन ऐसे करें ज्वाइन?

इग्नू के ये कोर्स इवेंट मैनेजमेंट में रूचि रखने वालो के लिए अच्छा आप्शन बन सकते हैं। इन्हें पूरा करने में सिर्फ कुछ सप्ताह का समय लगेगा। स्वयं पोर्टल पर एनरोलमेंट जारी है। आइए एक-एक कर इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
free banking courses

AI Generated Image

कई लोग इवेंट मैनेजमेंट हमें रुचि रखते हैं। आज के दौर में यह एक बेहतरीन करियर विकल्प भी बन चुका है। लोगों के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) तीन खास कोर्स ऑफर कर रही है। जिसमें इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। स्वयं पोर्टल पर जाकर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, जो एक फ्री एजुकेशन पोर्टल है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

इन पाठ्यक्रमों में लाइव सेशन, रिकॉर्डेड समेत कई सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। 15 सितंबर एनरोलमेंट की आखिरी तारीख है। जो भी इन प्रोग्राम से जुड़ना चाहते हैं, वे स्वयं पोर्टल swayam.gov.in या ऐप पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस लिस्ट में “बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट”, “इवेंट प्लानिंग” और “इवेंट को-ऑर्डिनेशन एंड कंट्रोल” शामिल हैं।

बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट

बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की अवधि 12 सप्ताह है। 12वीं पास या अंडरग्रेजुएट छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं। यह पाठ्यक्रम इग्नू के प्रोफेसर हिना के. बिजली द्वारा पढ़ाया जा रहा है। यह कोर्स बिगनर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

इवेंट प्लानिंग 

यह एक चार क्रेडिट पॉइंट का यूजी स्तर प्रोग्राम है, इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। यह इंग्लिश लैंग्वेज में उपलब्ध होगा। 16 सप्ताह में स्टूडेंट्स इसे खत्म कर सकते हैं। इवेंट आर्गेनाईजेशन या इवेंट प्लानर के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। प्रोग्राम इवेंट लॉजिस्टिक्स एवं डिजाइनिंग समेत अन्य टॉपिक की जानकारी देता है।

इवेंट को-ऑर्डिनेशन एंड कंट्रोल

“इवेंट को-ऑर्डिनेशन एंड कंट्रोल” कोर्स प्रोफेसर मीनू वर्मा द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह एक चार क्रेडिट पॉइंट का यूजी लेवल प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है। इन्वेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले या इस फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। 12वीं पास स्टूडेंट भी इसे ज्वाइन कर सकते हैं। कोर्स सिर्फ 16 सप्ताह में पूरा होगा। स्टेजिंग इवेंट, इवेंट से जुड़े टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट,  कैटरिंग मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स इवेंट, एंटरटेनमेंट इवेंट्स जैसे टॉपिक को इसमें शामिल किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews