
AI Generated Image
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बैंगलोर देश के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। यह वर्तमान में स्वयं पोर्टल पर अलग-अलग विषयों से संबंधित विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम (IIMB Free Courses) ऑफर कर रहा है। जिसमें सोशल मीडिया मार्केटिंग से संबंधित दो पाठ्यक्रम शामिल हैं। इन कोर्सेस की शुरुआत जुलाई 2026 से ही हो चुकी है। वहीं एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।
स्टूडेंट या प्रोफेशनल स्वयं पोर्टल पर जाकर इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं। यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है, इसपर उपलब्ध कोर्स मुफ़्त में होते हैं। आईआईएम बैंगलोर के कोर्स के लिए भी फीस नहीं लगेगी। रजिस्ट्रेशन और पढ़ाई पूरी तरीके से मुफ्त होगी। पाठ्यक्रम खत्म होने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि इसके लिए एग्जामिनेशन शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।
कोर्स के बारे में जानें
AI इन डिजिटल एंड सोशल मीडिया मार्केटिंग:- यह कोर्स 31 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 12 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। कोर्स इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसपर 3 क्रेडिट प्वाइंट मिलते हैं। इसे मार्केटिंग कैटेगरी में रखा गया है। यूजी या पीजी लेवल के छात्र इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें SEO एंड परफॉर्मेंस एनालिटिक्स, सोशल मीडिया और इनफ्लुएंसर मार्केटिंग कई महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किया गया है।
सोशल मीडिया मार्केटिंग: कॉन्सेप्ट्स एंड एप्लीकेशंस:- यह पाठ्यक्रम भी आईआईएम बैंगलोर ही ऑफर कर रहा है। कोर्स 31 अक्टूबर को खत्म होगा। परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसे भी यूजी और पीजी लेवल के स्टूडेंट ज्वाइन कर सकते हैं। यह कोर्स स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया मार्केटिंग के सिद्धांतों और तौर तरीकों से परिचित कराता है। इसमें ब्रांड अवेयरनेस, कस्टमर इंगेजमेंट और सेल्स बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के रणनीतिक इस्तेमाल को को शामिल किया गया है।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
- नए यूजर्स पहले पंजीकरण करें। इसके लिए “Sign in/Register” के लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
- कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
- कोर्स को सिलेक्ट करें।
- इसके बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद “Join the Course” के लिंक पर क्लिक करें।


