आज Indian Military Academy की पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना में शामिल होंगे 491 युवा अधिकारी

आज इंडियन आर्मी को 491 सैन्य अधिकारी मिलने वाले हैं। दरअसल, आज इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड है। जिसके बाद यह युवा अधिकारी सेना में शामिल होंगे।
Indian Military Academy

भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy) से हर साल ट्रेनिंग लेकर कई युवा सेना में शामिल होते हैं। आज एक बार फिर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाने वाला है। जिसके बाद इंडियन आर्मी को 491 युवा सैन्य अधिकारी मिलने वाले हैं।

आज होने वाली परेड का निरीक्षण थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी करेंगे। वह पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट की सलामी भी लेने वाले हैं। बता दें कि द्विवेदी दिसंबर 1984 में इंडियन मिलिट्री अकादमी से पास आउट हुए थे। 41 साल बाद वह इसी मैदान पर रिव्यूइंग अफसर के तौर पर लौट रहे हैं। परेड के दौरान सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ट्रैफिक डाइवर्ट रहने वाला है। पंडितवाड़ी से प्रेम नगर तक जीरो जोन रहेगा।

पासआउट होंगे 525 कैडेट

भारतीय सैन्य अकादमी के चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर यह परेड शुरू होगी। इसके बाद पीपिंग और ओथ सेरिमनी के साथ 525 ऑफिसर कैडेट सेना में शामिल होंगे। इनमें से 491 युवा सैनी अधिकारी थल सी को मिलेंगे जबकि 34 कैडेट 14 मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनने वाले हैं।

महिला कैडेट्स को प्रशिक्षण

इंडियन मिलिट्री एकेडमी की सबसे खास बात यह है कि जुलाई 2025 से यहां महिला कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। आज होने वाली परेड के साथ आईएमए के नाम देश विदेश की सेनो को 66000 से ज्यादा सैन्य अधिकारी देने का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। इसमें मित्र देशों को दिए गए 3000 सैन्य अधिकारी भी शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews