JEE Advanced 2025 के लिए क्या पढ़ें और क्या नहीं? आईआईटी कानपुर ने जारी किया सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड, मई में परीक्षा  

जेईई एडवांस्ड सिलेबस का पीडीएफ़ जारी हो चुका है। इसके जरिए परीक्षा तैयारी अच्छे से करने में मदद मिलेगी। आइए जानें कैसे इसे डाउनलोड करें?
JEE Advanced 2025

AI Generated

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा इस साल 18 मई 2025 दो शिफ्टों में देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी। जेईई मेंस में टॉप 2,50,000 रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। परीक्षा शुरू होने में काफी कम समय बाकी है। ऐसे में छात्रों को समझ नहीं आता कि उन्हें क्या पढ़ना चाहिए और क्या नहीं? इस समस्या को देखते हुए आईआईटी कानपुर ने पहले ही सिलेबस जारी कर दिया है।

जेईई एडवांस्ड सिलेबस में 3 भागों में बंटा हुआ है, इसमें केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और फिजिक्स शामिल है। उन चैप्टर के बारे में बताया गया है, जिससे संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Syllabus” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर सिलेबस का पीडीएफ़ खुलेगा।
  • विषयवार चैप्टर और टॉपिक्स को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर भी छात्र अपने पास रख सकते हैं।

प्रैक्टिस टेस्ट भी शुरू 

छात्रों की मदद के लिए आईआईटी कानपुर ने दोनों पेपर के लिए प्रैक्टिस टेस्ट शुरू कर दिया है। इसे जेईई एडवांस्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। मॉक टेस्ट की मदद से स्टूडेंट्स एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझ सकते हैं। ताकि उन्हें बाद में कोई समस्या न हो। सुविधा हिन्दी और इंग्लिश समेत विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध की गई है। इसका लाभ उठाने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

2 मई तक कर सकते हैं आवेदन 

जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन जारी हैं। उम्मीदवार 2 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फीस भुगतान की आखिरी तारीख 5 मई 2025 है। पंजीकरण से संबंधित दिशानिर्देश भी जारी हो चुका है। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।11 मई को एडमिट कार्ड जारी होंगे। 18 मई को परीक्षा होगी और परिणाम जून में घोषित होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews