JoSAA Counselling 2024: आज से शुरू हो रहे हैं JoSAA काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे मिलेगा IIT और NIT में एडमिशन!

JoSAA Counselling Registration: जेईई एडवांस्ड 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ होगी। ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आज से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है।
JoSAA Counselling 2024: आज से शुरू हो रहे हैं JoSAA काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे मिलेगा IIT और NIT में एडमिशन!

JoSAA Counselling Registration: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आज से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है। दरअसल जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ होगी। वहीं इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार अपनी रैंक, चॉइस और सीटों की उपलब्धता के अनुसार संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इस खबर में हम काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियों और प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

काउंसलिंग प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण:

दरअसल JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होती है। जैसे, पहले चरण में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होता है, इसके बाद च्वॉइस फिलिंग, च्वॉइस लॉकिंग, सीट एलोकेशन, दस्तावेज़ सत्यापन, और अंत में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करना शामिल है। आपको बता दें कि IIT में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि NIT, IIIT, IIEST और GFTI में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा पास करना आवश्यक है।

JoSAA काउंसलिंग के विभिन्न चरणों की तिथियां इस प्रकार हैं:

रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की शुरुआत: 10 जून 2024

AAT कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की तारीख: 24 जून 2024

मॉक सीट एलोकेशन वन का रिलीज: 25 जून 2024

मॉक सीट एलोकेशन टू का रिलीज: 27 जून 2024

च्वॉइस लॉकिंग की तारीख: 27 जून 2024

रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 28 जून 2024

डेटा मिलान, वेरिफिकेशन और सीट वैलिडेशन की तारीख: 29 जून 2024

पहले राउंड की सीट एलोकेशन: 30 जून 2024

कैसे मिलेगा एडमिशन?

जानकारी के मुताबिक, JoSAA रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी रैंक के आधार पर कोर्स और कॉलेज की च्वॉइस भरनी होगी। इसके लिए उन्हें प्राथमिकता के अनुसार संस्थान और कोर्स की एक सूची तैयार करनी होगी। प्रवेश इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उनकी रैंक क्या है और उस कोर्स या संस्थान में कुल कितनी सीटें उपलब्ध हैं। इसके आधार पर चयनित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।

सीट एलोकेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन:

पहली सीट एलोकेशन के बाद, उम्मीदवारों को दिए गए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और अपने डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन करानी होगी। इसके बाद ही उनकी सीट कन्फर्म होगी। यह प्रक्रिया कई राउंड में पूरी होगी, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से JoSAA की वेबसाइट पर चेक करना चाहिए।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करें और किसी भी जानकारी के लिए JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews