केंद्रीय विद्यालय में बच्चे को पढ़ाने का सपना रह सकता है अधूरा, बदला गया यह नियम! सीटों की संख्या भी हुई कम, लाखों कर्मचारियों पर होगा असर, देखें खबर

Kendriya Vidyalaya admission

Kendriya Vidyalaya Admission 2024 : अगर आप एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं और अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर यह खबर आपके लिए है। दरअसल केंद्रीय विद्यालय ने 2024 के सत्र में विद्यालयों में एडमिशन को लेकर नियम में कुछ बदलाव किए हैं। इसका सीधा असर निजी कंपनियों के कर्मचारियों पर पड़ने वाला है।

दरअसल पिछले सत्र के एडमिशन तक यदि कोई निजी कंपनी का कर्मचारी एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होता था और उसका बच्चा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई कर रहा होता था, ऐसी स्थिति में बच्चों को दूसरे राज्य के केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश आसानी से मिल जाता था। अब तक हर केंद्रीय विद्यालय की क्लास 40 बच्चों की संख्या की होती थी, जिसमें आठ सीटें किसी भी सेक्टर के कर्मचारी के बच्चों के लिए रखी जाती थीं।

लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। खबरों की माने तो केंद्रीय विद्यालय ने अपनी कक्षाओं में छात्रों की कुल संख्या को 32 कर दिया है। इसका सीधा-सीधा मतलब यह निकाला जा सकता है कि निजी कंपनियों में या किसी भी अन्य सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश ना मिले।

यदि इस नियम को लागू किया जाता है तो ऐसे में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को ही केंद्रीय विद्यालय में दाखिला मिल सकेगा। निश्चित तौर पर यह नियम प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

आपको पता नहीं केंद्रीय विद्यालयों में अभी कक्षा एक से लेकर 9 तक के छात्रों के दाखिले किया जा रहे हैं। 11वीं के दाखिले दसवीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के 10 दिन बाद बाद शुरू किए जाएंगे। अगर आपके बच्चे की उम्र 6 वर्ष है तो अपने बच्चों को कक्षा एक में दाखिला दिला सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews