डॉ. मोहन यादव की सरकार का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश ESB की इस परीक्षा में कर सकेंगे ट्रांसजेंडर अब आवेदन

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में अब ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। ESB लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, साथ ही साथ प्रोफ़ाइल में ट्रांसजेंडर के लिए नया जेंडर ऑप्शन भी जोड़ दिया गया है।
CM Mohan yadav

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की ख़बर सामने आयी है। पहली अच्छी बात तो यह है कि आवेदन करने की तारीख़ बढ़ चुकी है, ESB ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए इसे 22 अक्टूबर तक कर दिया है। दूसरी अच्छी बात यह है कि अब ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी आरक्षित श्रेणी की सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में भाग ले सकेंगे। ट्रांसजेंडर के लिए अलग जेंडर ऑप्शन जोड़कर इस वर्ग के उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान किया है।

इस बदलाव से न केवल समानता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में फर्क भी आएगा। उभयलिंगी (Bisexual) उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज़ अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यह क़दम सबसे ज़्यादा उन उम्मीदवारों के लिए राहत का संकेत लेकर आया है जो कोर्ट केस में फँसे हुए थे, क्योंकि अब उन्हें भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है, लेकिन उनके परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम आदेश पर निर्भर होंगे।

MP पुलिस भर्ती 2025 की अपडेटेड डेट्स

पुलिस भर्ती 2025 के लिए ESB ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लेकर बदली हुई समय सीमा जारी की है, जिसका ध्यान रखना सभी के लिए ज़रूरी है। ऑनलाइन आवेदन 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। ऑनलाइन फॉर्म में बदलाव करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2025 होगी। उभयलिंगी (Bisexual) अभ्यार्थियों के प्रमाण अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 रहेगी। इन बदलावों के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने और दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस क़दम से ट्रांसजेंडर और उभयलिंगी (Bisexual) उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का समान अवसर मिलेगा।

ESB द्वारा प्रोफ़ाइल में ट्रांसजेंडर के लिए नया जेंडर ऑप्शन जोड़ना समान अवसर की दिशा में बड़ा क़दम माना जा रहा है, यह न सिर्फ़ विविधता को मान्यता देता है बल्कि पुलिस में समान अवसर और बराबरी की भावना को मज़बूत करता है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह बदलाव भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को भी बढ़ाएगा। अब ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी अपने सपनों को पुलिस सेवा के माध्यम से पूरा कर सकते हैं, और अपनी ताक़त दुनिया को बता सकते हैं। लेकिन कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके आरक्षण को लेकर कोर्ट में केस अधूरा है। ESB ने उन्हें भी आवेदन करने की अनुमति दी है। हालाँकि उनके परिणाम अंतिम रूप से हाईकोर्ट के आदेश पर ही निर्भर होंगे।

आरक्षित पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा

मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता और आयु मानदंड स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार कि भारतीय नागरिकता होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10वीं या 12वीं परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी ज़रूरी है। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। सामान्य वर्ग और EWS उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, ESB की वेबसाइट खोलें और अपनी भाषा का चयन करें।

2. होम पेज पर ऑनलाइन फ़ॉर्म पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट टेस्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

3. आवेदन के लिए माँगी गई जानकारी अच्छे से भरें और अपना अकाउंट पंजीकृत करें।

4. लॉगिन करने के बाद फ़ॉर्म में पूछी गई सभी ज़रूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

5. फ़ॉर्म भरने के बाद अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।

6. पूरी जानकारी अच्छे से भरने के बाद फ़ॉर्म को सबमिट करें, सबमिट करने से पहले एक बार फ़ॉर्म में भरी हुई जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकलवाकर अपने पास रखें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews