MP College Admission : द्वितीय चरण की सूची जारी, 1 लाख 25 हजार 917 छात्रों को कॉलेज आवंटित, प्रवेश शुल्क की अंतिम तिथि 13 जून

MP College Admission 2026: उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशभर के 1 लाख 25 हजार 917 विद्यार्थियों को विभिन्न कॉलेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटित की है।
college Admission

मध्य प्रदेश के कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 7 जून 2026 को द्वितीय चरण की आवंटन सूची जारी कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार, इस चरण में प्रदेशभर के 1 लाख 25 हजार 917 विद्यार्थियों को विभिन्न कॉलेज में प्रवेश के लिए सीट आवंटित की गई है।  स्नातक (UG) स्तर पर 93 हजार 546 छात्रों तथा स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर 32 हजार 371 छात्रों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं।

द्वितीय चरण में कॉलेज आवंटित छात्रों को 7 से 13 जून 2026 के बीच निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी किया जाएगा और फिर इन सीटों को भरने के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग की जाएगी।

निर्धारित अवधि में प्रवेश शुल्क जमा नहीं करने की स्थिति में आवंटित सीट निरस्त हो जाएगी। विभाग द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए शीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही आवंटन संबंधी जानकारी के लिए ई-प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से देखते रहें।

बता दें कि मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय और एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों वाले महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरु हो गई है, जो 30 जून 2026 तक चलेगी। छात्र मोबाइल ऐप (ePravesh) एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो केंद्रीकृत चरण एवं एक CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण सम्मिलित रहेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेरिट के आधार पर कालेजों की सीटें आवंटित होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews