MP NEET UG काउंसलिंग 2026 पर 3 बड़ी अपडेट, राउंड-1 के लिए मेरिट लिस्ट जारी, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू 

DME ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण के लिए मेरिट लिस्ट, यूजर मैनुअल और फीस डिटेल्स भी जारी हो चुका है। 
MP NEET UG Counselling 2026

एमपी नीत यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling 2026) के पहले चरण के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है। एमपी डोमिसाइल रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम प्रेफरेंस को 18 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं। यूजर्स मैनुअल भी जारी किया गया है। इसके अलावा एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए राउंड-1 स्टेट मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस लिस्ट में 85% राज्य कोटा सीटों के लिए स्टेट लेवल काउंसिल प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र उम्मीदवारों का नाम शामिल है। स्टेट मेरिट लिस्ट में आर्यमन सिंह सोलंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया है, AIR रैंक 46 है और नीट यूजी में 720 में से 696 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर सार्थक साहू और तीसरे स्थान पर मानव सिंह राजपूत है। जबकि चौथे स्थान पर मोहम्मद शाद मंसूरी और पांचवें स्थान पर पार्थ झा हैं। इस सूची में स्टूडेंट्स का नाम, मध्य प्रदेश स्टेट रैंक, नीट यूजी 2026 रैंक, रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी और पर्सेंटाइल इत्यादि जानकारी दी गई है।

ऐसे चेक करें स्टेट मेरिट लिस्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर स्टेट मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा।
  4. यहाँ नाम, मध्य प्रदेश स्टेट रैंक, नीट यूजी 2026 रैंक, रोल नंबर, जेंडर, कैटेगरी और पर्सेंटाइल को चेक करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

चॉइस फिलिंग के लिए स्टेप्स 

  • सबसे पहले एमपी नीट यूजी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • पहले चरण के लिए कैंडिडेट स्टेट स्टेटस ट्रैक्टर का पेज खुलेगा। यहां चॉइस फिलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  • चॉइस फिलिंग ऑप्शन को सेलेक्ट करें। “Proceed for next” बटन पर क्लिक करें।
  • दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद कॉलेज और पाठ्यक्रम प्रेफरेंस को सेलेक्ट करें। विकल्पों को रिव्यू करें और आगे बढ़े।
  • अब स्क्रीन पर आपका कॉलेज प्रेफरेंस नजर आएगा।
  • 100 रुपये शुल्क का भुगतान करें और चॉइस को लॉक करें।
  • चॉइस लॉकिंग के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा।
  • ऑनलाइन काउंसलिंग चॉइस फिलिंग रिसिप्ट जनरेट होगी।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

फीस डिटेल्स भी जारी 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए 15 अगस्त को फीस डिटेल्स के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। उमीदवारों सरकारी और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की फीस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews