
डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश ने एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग का परिणाम जल्द ही घोषित करने वाला है। 18 अगस्त सोमवार को ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आवंटित कॉलेज और कोर्स का नाम चेक कर पाएंगे और निर्धारित समय के भीतर कॉलेज में एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट कर पाएंगे।
जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग राउंड-1 के लिए आवेदन किया है, वे अपने आवांटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और दाखिले के लिए 18 अगस्त 18 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक रिपोर्ट कर पाएंगे। इस काम को पूरा करने के लिए उन्हें 5 दिन का समय दिया जाएगा । 19 से लेकर 24 अगस्त के बीच अपने एडमिशन को ऑनलाइन कैंसिल कर पाएंगे। वहीं राउंड-2 अपग्रेड का विकल्प चुनने की आखिर तारीख भी 24 अगस्त है।
कैसे चेक करें रिजल्ट? (MP NEET UG)
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर परिणाम का पीडीएफ खुलेगा। इसमें अपना रैंक, कोर्स, कॉलेज और कैटेगरी चेक करें।
- इसे डाउनलोड और सेव करें।
- भविष्य के सन्दर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग अपडेट
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने ऑल इंडिया नीट यूजी काउंसलिंग का परिणाम 13 अगस्त को जारी कर दिया है। 14 अगस्त से लेकर 22 अगस्त के बीच उम्मीदवार कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग कर सकते हैं। वहीं उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए डेटा का सत्यापन 23 अगस्त तक किया जाएगा। राउंड 2 काउंसलिंग को लेकर अब तक कोई भी घोषणा एमसीसी ने नहीं की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 24 अगस्त से शुरू हो सकता है। अपडेट्स के लिए कैंडिडेट्स को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
इन्हें राउंड-2 के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
- जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन उन्हें कोई सीट नहीं मिल पाया। वे दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- ऐसे छात्रा जिन्हें राउंड-1 में सीट तो मिला है लेकिन सत्यापन के दौरान रद्द कर दिया गया।
- जिन छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है, उन्हें भी फिर से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- निर्धारित समय के भीतर जिन्होंने अपने सीट को सरेंडर कर दिया था, उन्हें भी फ्रेश रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।

