MP Surveyor Vacancy: 10वीं पास के लिए गांव में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

MP Surveyor Vacancy: ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। दरअसल सर्वेक्षण एवं भूमि अभिलेख विभाग ने एमपी सर्वेयर भर्ती 2024 के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया है।
MP Surveyor Vacancy: 10वीं पास के लिए गांव में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

MP Surveyor Vacancy: मध्य प्रदेश के ग्रामीण नागरिकों के लिए भूमि विभाग में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर आ गया है। दरअसल सर्वेक्षण एवं भूमि अभिलेख विभाग ने एमपी सर्वेयर भर्ती 2024 के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। ऐसे में यदि आप न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

भर्ती की जानकारी

दरअसल सर्वेक्षण एवं भूमि अभिलेख विभाग ने सर्वेयर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती राजस्व परिसर के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2024 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है।

यहां जानिए आवेदन शुल्क

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसलिए, अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। यह उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत है।

जानिए आयु सीमा

दरअसल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। हालांकि आयु की पुष्टि के लिए उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

जानें शैक्षणिक योग्यता

जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। 12वीं या ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपनी योग्यता के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया

दरअसल इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करके किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सफलतापूर्वक इंटरव्यू पास करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

जानें आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले, इस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर ‘ऑपच्यरुनिटीज’ लिंक पर क्लिक करें।
भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ें और आगे की प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें।
आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शिक्षा प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews