MPESB ADDET 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 23 जून तक करें आवेदन, जुलाई में होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

MPPEB

mppeb

MPESB ADDET 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
एमपी पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा 2023 ( MP Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Entrance Exam 2023) के लिए उम्मीदवार 9 जून 2023 से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2023 निर्धारित की गई है। वही उम्मीदवार 09 जून से 28 जून 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते है।

MP Animal Husbandry & Dairy Technology Diploma Entrance Exam 2023

आयु सीमा – 17 वर्ष से 28 वर्ष की आयु के बीच वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

पात्रता – जिन उम्मीदवार ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ जूलॉजी / गणित / कृषि सहित उत्तीर्ण की है, वे MPPEB ADDET 2023 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन शुल्क – सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।

2 पारियों में होगी परीक्षा

  1. परीक्षा 25 जुलाई को दो पारियों में आयोजित होने वाली है।
  2. पहली पारी सुबह 9 बजे से 11 बजे और दूसरी पारी दोपहर तीन बजे और शाम 5 बजे तक होगी।
  3.  इस एग्जाम के सेंटर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, सागर, रतलाम और नीमच होंगे।
  4. यह परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में स्थित विभिन्न कॉलेजों में पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
  5. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट कर सकते है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. शिक्षा प्रमाण पत्र
  2. वोटर आईडी कार्ड
  3. आधार कार्ड
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. पैन कार्ड
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. निवास प्रमाण पत्र
  8. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  9. पासपोर्ट साइज फोटो
  10. रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।

ऐसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार esb.mp.gov.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर अपनी भाषा का चयन करके नवीन सूचनाओं के लिंक पर क्लिक करें जिससे एक नया पेज ओपन होगा।
  3. नए पेज पर एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट () 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां एक नया पेज ओपन होगा। ADDET 2023 के लिए आवेदन पत्र का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  5. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर आवेदन करें।
  6. एप्लीकेशन फीस जमा करके आवेदन पूरा करें।

Link

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2023/ADDET_RULEBOOK_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews