MPPSC SET 2024 : 15 दिसंबर को परीक्षा, 12 शहरों में बने 323 केंद्र ,1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था

15 दिसंबर को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के लिए 12 शहरों में 323 केंद्रों बनाए गए है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं, जो आयोग के पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
mppsc

MPPSC SET 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। एमपीपीएससी द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (STATE ELIGIBILITY TEST 2024) 15 दिसंबर को एक सत्र में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।प्रदेशभर के 12 शहरों में 323 केंद्रों पर परीक्षा होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं, जो आयोग के पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR SHEET आधारित होगी। पेपर 2 सेट में होंगे। पहला पेपर 1 घंटे का होगा, जिसमे अभ्यर्थियों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं, दूसरा पेपर 2 घंटे का होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को 100 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को दो प्रश्नपत्र हल करने होंगे, जिनमें शिक्षण व शोध अभिवृत्ति और ऐच्छिक विषय रखा है।  अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 300 प्रश्न हल करने होंगे। ये सभी आब्जेक्टिव रहेंगे।परीक्षा में संगीत, गणित, कंप्यूटर साइंस, रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, फिजिक्स, भूगोल, रसायन सहित कई विषय रखे गए हैं।

MP SET 2024 : ये है एग्जाम पैटर्न, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था

  • राज्य पात्रता परीक्षा (SET) यूजीसी-नेट परीक्षा की तरह होती है, इसे क्वॉलिफाई करने के बाद संबंधित राज्य में स्थित सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने की अर्हता मिलती है।
  • एमपी SET परीक्षा में पेपर- I और पेपर- II होता है। पेपर I और पेपर II के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर 1 में 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे और इसे 1 घंटे में पूरा करना होगा। पेपर 2 में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2 घंटे का वक्त मिलेगा।
  • एमपी एसईटी लिखित परीक्षा 20 विषयों में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगें। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।
  • उम्मीदवारों के लिए पहला प्रश्न पत्र हल करना अनिवार्य है, जिसमें सामान्य शिक्षण और शोध योग्यता के प्रश्न होंगे। दूसरा प्रश्न पत्र वैकल्पिक होगा जिसमें उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय के प्रश्न होंगे।
  • इसमें अनारक्षित श्रेणी को 40% अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और विकलांग उम्मीदवार- 35% अंक लाना अनिवार्य है।
  • हिंदी या अंग्रेजी माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे।  प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक परीक्षा को लेकर आयोग ने मूल्यांकन नीति निर्धारित की है। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सिर्फ एक ही विकल्प उत्तर के तौर पर चुनना होगा।

MPSET 2024 : संभागीय पर्यवेक्षकों की लिस्ट

  • MPPSC द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए 12 संभागीय जिला मुख्यालय के लिए कुल 17 पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है।इसमें 3 इंदौर, 2-2 भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के केंद्रों पर नजर रखेंगे। रीवा, सतना, सागर, उज्जैन, शहडोल, खरगोन, रतलाम और नर्मदापुरम में एक-एक आब्जर्वर होंगे।
  • पर्यवेक्षक,अपने क्षेत्राधिकार वाले परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे एवं यदि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है अथवा समस्या है तो वह निराकरण के लिए संभागीय पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
  • आवंटित विषय और शहरों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। पीडीएफ फाइल की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है।आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा। इस बिंदु पर गाइडलाइन में विस्तृत रूप से उल्लेख किया गया है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Press_Vigyapti_SET_2024_Dated_09_12_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews