MPPSC SET Exam 2024: ऑब्जेक्शन विंडो ओपन, 11 जनवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति, 15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा, जानें डिटेल्स

राज्य पात्रता परीक्षा 2024 दिसंबर में आयोजित की गई थी, जिसकी आंसर की 27 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसके बाद अब जनवरी में आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
MPPSC Recruitment

MPPSC SET Exam 2024: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए रिलीज हुई आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो कैंडिडेट्स चुनौती दर्ज कराना चाहते हैं, वे वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर 11 जनवरी 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।

ध्यान रहे आपत्तियां ईमेल या फिर किसी भी अन्य प्रकार से स्वीकार नहीं किए जाएंगे और निर्धारित तिथि के बाद भी कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आयोग दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर परीक्षा की अंतिम आंसर-की और एमपी सेट 2024 परिणाम जारी होगा।

दिसंबर में आयोजित की गई थी परीक्षा

एमपीपीएससी द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 15 दिसंबर को एक सत्र में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक 12 शहरों में 323 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।परीक्षा में संगीत, गणित, कंप्यूटर साइंस, रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, फिजिक्स, भूगोल, रसायन सहित कई विषय रखे गए थे।इसके बाद 27 दिसंबर को आंसर-की जारी की गई थी, जिसके बाद अब आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

MPPSC SET: उम्मीदवार ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नोटिफिकेशन टैब पर क्लिक करें।
  • ऑब्जेक्शन विंडो का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अब आप भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/Attestation/Home/Home.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews