नवोदय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, देखें 9वीं और 11वीं की एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल

Navodaya vidyalaya Admission

Navodaya Vidyalaya Admission: हर साल बड़ी संख्या में आठवीं करने के बाद विद्यार्थी नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने के लिए प्रयासरत होते हैं। वहीं जिन स्टूडेंट्स ने दसवीं पास कर ली है वह भी अपने हायर सेकेंडरी एजुकेशन के लिए यहां प्रवेश लेते हैं। अगर आप भी इन्हीं विद्यार्थियों में शामिल है तो नवोदय विद्यालय समिति लैटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन के अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 रखी गई है, इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

कब होगी एंट्रेंस एग्जाम

ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों ही कक्षाओं में प्रवेश लेने के संबंध में जानकारी और आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए गए हैं। किसी भी स्थिति में इन आवेदनों की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी इसलिए अगर इस प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कर लिया जाए तो अच्छा रहेगा। आवेदन पत्र आमंत्रित करने के बाद प्रवेश के लिए होने वाला एंट्रेंस एग्जाम फरवरी 2024 में रखा जाएगा।

कौन है पात्र

नवोदय विद्यालय द्वारा निकल गई एडमिशन की इस प्रक्रिया में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आठवीं पास करने वाले स्टूडेंट 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं 11वीं में प्रवेश के लिए सरकारी संस्थान से दसवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।

आयु सीमा

9वीं में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। वहीं जो स्टूडेंट्स 11वीं में आवेश लेना चाहते हैं उनकी आयु का आंकलन 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर दी गई 9वीं और ग्यारहवीं एलईएसटी रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह भर दें और मांगे गए डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दें।
  • आवेदन के शुल्क का भुगतान कर इसे सबमिट कर दें और इसकी एक प्रति निकालकर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews