नवोदय विद्यालय में बच्चों को मिलती हैं टॉप की सुविधाएं, हाई क्वालिटी एजुकेशन के लिए है फेमस

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यहां बच्चों के लिए क्या सुविधा उपलब्ध है।
Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय देश के सबसे चर्चित स्कूलों में से एक है। यहां स्टूडेंट्स को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के अलावा खेल कूद और अन्य चीजों में भी परफेक्ट बनाने के लिए सुविधाएं मौजूद है। फिलहाल नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए फॉर्म जमा करने के बाद लिखित एग्जाम पास करनी होगी।

अगर आप अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर फार्म जमा कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित होने वाली है स्कूल केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए नहीं बल्कि बजट वाली पढ़ाई के लिए पहचाने जाते हैं। चलिए आज हम आपको बता देते हैं कि यहां पर बच्चों को क्या सुविधा मिलती हैं।

मुफ्त में पढ़ाई और किताबें (Navodaya Vidyalaya)

देश भर के नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई बच्चों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है। इसके अलावा बच्चों को जो किताबें, स्टेशनरी और अभ्यास सामग्री दी जाती है उसके लिए भी एक मिनिमम अमाउंट लिया जाता है उसके अलावा ज्यादा फीस नहीं ली जाती।

हॉस्टल की सुविधा

नवोदय विद्यालय में बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल का इंतजाम भी किया जाता है। यह पूरी तरह से अनुशासित और सुरक्षित होते हैं। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था होती है। जहां कर्मचारी और वार्डन 24 घंटे उनकी सुविधा के लिए उपलब्ध रहते हैं। यहां बच्चों को अनुशासन में रहकर अपनी स्टडी और खेलकूद पर ध्यान देना सिखाया जाता है।

भरपेट और अच्छा भोजन

नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले जो बच्चे हॉस्टल में रहते हैं उन्हें दिन में तीन बार पौष्टिक आहार दिया जाता है। इसमें सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना शामिल होता है। इसमें दाल, चावल, सब्जी, फल, दूध जैसी चीज शामिल की जाती है। यह खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास देने का काम करें।

एक्स्ट्रा एक्टिविटीज पर ध्यान

नवोदय विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई को जितना महत्व दिया जाता है। उतना ही महत्व यहां क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों को दिया जाता है। इन स्कूलों में खेल के मैदान उपकरण और प्रशिक्षक मौजूद होते हैं जो बच्चों को खेल सिखाते हैं। स्पोर्ट्स मीट का आयोजन भी होता है जिसमें छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलता है।

आधुनिक शिक्षा सुविधा

किताबी ज्ञान के अलावा नवोदय विद्यालय में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग की सुविधा उपलब्ध होती है। बच्चे कंप्यूटर से पढ़ाई करते हैं और इंटरनेट की मदद से तरह-तरह की चीज सीख पाते हैं। इस तरह से बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

स्वास्थ्य की नियमित जांच

नवोदय विद्यालयों के हॉस्टल में जितने भी बच्चे रहते हैं। समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती है। अगर किसी बच्चे की तबीयत खराब होती है तो अस्पताल में उसका इलाज भी करवाया जाता है। छोटे-मोटे इलाज के लिए स्कूल और हॉस्टल में मेडिकल किट और नर्स मौजूद रहती है

सांस्कृतिक आयोजन

बच्चों को पढ़ाई और खेलकूद में स्मार्ट बनने के साथ उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अव्वल बनाने की कोशिश की जाती है। इसके लिए स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल, योग, नृत्य, म्यूजिक, डिबेट जैसी गतिविधियों का आयोजनभी होता है। इस तरह से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिल जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews