NEET PG 2024: नीट पीजी को लेकर बड़ी अपडेट, बदल गई परीक्षा की तारीख, नोटिस जारी, ये है वजह, देखें नया शेड्यूल

NEET PG 2024

NEET PG 2024: नीत पीजी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने परीक्षा की तारीख को पूर्वनिर्धारित (Preponed) किया है। नोटिस के अनुसार यह फैसला पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड, मेडिकल काउंसलिंग कमिटी के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय और चिकित्सा विज्ञान के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया है। 7 जुलाई जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 23 जून को होगी।

दूसरी बार हुआ परीक्षा की तारीखों में बदलाव

नीट पीजी के एनएमसी ने नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। बता दें कि परीक्षा की तारीखों में दूसरी बार बदलाव किया गया है।  इससे पहले परीक्षा का आयोजन 3 मार्च को होने वाला था, जिसे 7 जुलाई तक बढ़ाया गया था।

देखें नया टाइम टेबल

नए शेड्यूल के अनुसार 23 जून को नीट पीजी परीक्षा का आयोजन होगा। 15 जुलाई को रिजल्ट की घोषणा होगी। 5 अगस्त 2024 से लेकर 15 अक्टूबर 2024 तक काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी। 16 सितंबर 2024 से शैक्षिण सत्र शुरू होगा। जॉइनिंग की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 होगी। इंटर्नशिप को पूरा करने की आखिरी तिथि 15 अगस्त 2024 है।

ये है वजह

यह फैसला लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिया गया है। निर्वाचन आयोग देशभर चुनाव का आयोजन सात चरणों में करेगा। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून मतदान होंगे। वोट की गणना 4 जून होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews