NEET PG काउंसलिंग की तारीख घोषित, 5 नवंबर तक करें राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन, देखें शेड्यूल

नीट पीजी काउंसलिंग प्रोसेस जारी। इसमें चार चरण शामिल होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। शेड्यूल जारी हो चुका है। जरूरी तारीखों की जानकारी होनी चाहिए। 
neet pg 2025

AI Generated Image

नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने जारी कर दिया है। पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस फिलहाल जारी है। 5 नवंबर तक उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं। इस दिन शाम 4:55 बजे से चॉइस लॉकिंग विंडो एक्टिव, यह सुविधा रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 6 से 7 नवंबर तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग होगी। परिणाम की घोषणा 8 नवंबर को होगी। 9 से 15 नवंबर तक कैंडीडेट्स को आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करने का मौका मिलेगा। 16 से 18 नवंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

नीट पीजी काउंसलिंग प्रोसेस में चार चरण शामिल होंगे। आखिरी चरण ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउन्ड का होगा। दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक जारी रहेगी। 26 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी। 27 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक उम्मीदवारों को कॉलेजों में रिपोर्टिंग/जॉइनिंग का समय मिलेगा। 5 से 6 दिसंबर तक संस्थानों द्वारा दस्तावेजों सत्यापन किया जाएगा।

काउंसलिंग का शेड्यूल देखें 

राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 8 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक चलेगा। 15 से 16 दिसंबर तक सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा 17 दिसंबर को होगी।  उम्मीदवार 18 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक रिपोर्ट कर पाएंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 27 से लेकर 28 दिसंबर 2025 तक होगा।

ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 30 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 5 से 6 जनवरी 2025 तक चलेगी। रिजल्ट 7 जनवरी को घोषित होगी। 8 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक कॉलेजों में रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग का मौका मिलेगा। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेकर एमबीई द्वारा जारी प्रवेश पत्र, रिजल्ट और रैंक लेटर, एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र/प्रोविजनल प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशयल वेबसाइट http://mcc.nic.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी बोर्ड के सेक्शन में न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी ट्रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। साइन करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • जरूरी जानकारी दरक करें। शुल्क का भुगतान करें।
  • एप्लिकेशन जमा करें। कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews