जल्द जारी होगी NEET PG 2026 शहर सूचना पर्ची, नोट कर लें तारीख, ऐसे करें डाउनलोड, जानें लिंक और स्टेप्स 

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची की तारीख घोषित हो चुकी है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है।  
NEET PG 2026

एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2026) का आयोजन 30 अगस्त को होने वाला है। इस बार इस बार गई बदलाव देखने को मिलेंगे। शहर सूचना पर्ची की तारीख घोषित हो चुकी है। एग्जाम सिटी स्लीप 11 अगस्त 2026 को जारी होगी। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://natboard.edu.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे।

शहर सूचना पर्ची परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसमें उन शहरों की जानकारी उपलब्ध होती है। जहां पर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। हालांकि यह एडमिट कार्ड नहीं होता। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम और सटीक पता, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। 10 अगस्त सिलेक्टिव एडिट विंडो खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार सिग्नेचर, थंब इंप्रेशन और फोटोग्राफ में सुधार कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची 

  1. सबसे पहले NBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन ऑप्शन पर क्लिक करें। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  5.  इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।

नीट पीजी पैटर्न जानें 

परीक्षा 30 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में आयोजित होने वाली है। इसमें कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए अंग्रेजी भाषा में चार विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें से कोई एक ही सही होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। जिन प्रश्नों को अटेम्प्ट नहीं किया गया है उस पर जीरो अंक मिलेंगे।

परीक्षा का टाइम टेबल 

30 अगस्त सुबह 7:00 बजे से उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी। सुबह 8:30 बजे प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। सुबह 8:45 बजे उम्मीदवारों को लॉग इन के लिए एक्सेस मिलेगा। सुबह 8:50 बजे दिशा निर्देश पढ़ने की अनुमति होगी। सुबह 9:00 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इसका समापन दोपहर 12:30 बजे होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews