NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट: अभ्यर्थियों को अब मिलेगी ये सुविधा, MCC का ऐलान

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। अब मिला सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त किए छात्रों को सीट छोड़ने की अनुमति होगी। 21 अगस्त से राउन्ड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं।
neet ug counselling 2025

AI Generated Image

नीत यूजी राउंड 1 काउंसलिंग (NEET UG Counselling) प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 22 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं। 23 अगस्त तक उम्मीदवारों डेटा का सत्यापन किया जाएगा। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक 21 अगस्त यानि आज से राउन्ड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। जल्द ही लिंक एक्टिव होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://mcc.nic.in/ पर जाकर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

6 अगस्त को जारी डेटशीट के मुताबिक 26 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। कैंडीडेट्स 22 से लेकर 26 अगस्त तक चॉइस फिलिंग/लॉकिंग कर पाएंगे। सीट एलॉटमेंट प्रोसेस 27 और 28 अगस्त को होगा। 29 अगस्त को परिणाम घोषित होने की संभावना है। छात्रों को 30 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। वहीं डेटा का सत्यापन  6 सितंबर से लेकर 8 सितंबर के बीच किया जाएगा।

25 अगस्त तक उठायें इस सुविधा का लाभ 

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार को इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसके मुताबिक उम्मीदवारों को बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त किए सीट को छोड़ने की अनुमति होगी। यह सुविधा 21 अगस्त से 25 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। एमसीसी को उम्मीदवारों से कई अनुरोध प्राप्त हुए, जो विभिन्न कारणों से अपनी राउंड-1 सीटों से इस्तीफा देना चाहते हैं। इसलिए यह फ़ैसला लिया गया है।

रखें इन बातों का ख्याल 

जिन भी उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉट किए गए हैं और कंफर्मेशन लेटर मिल चुका है। लेकिन अब वे सीट छोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें पहले कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। और वहां से त्यागपत्र प्राप्त करना होगा। जिन उम्मीदवारों को अब तक सीट कंफर्मेशन लेटर नहीं मिला है, उन्हें कॉलेज जाने की जरूरत नहीं है। इसे मुक्त निकासी माना जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि उनका त्यागपत्र आवंटित कॉलेज द्वारा एमसीसी द्वारा तय किए गए वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन तैयार किया गया हो। वरना इसे रद्द कर दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews