
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025 Counselling) राउंड 3 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अलावा एक बार फिर नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारों को तीसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग सुविधा 10 अक्टूबर 2025 तक मिलेगी। गुरुवार रात 9:00 बजे चॉइस लॉकिंग लिंक एक्टिवेट होगा। इससे पहले 8 अक्टूबर को सीट आवंटन परिणाम घोषित होने वाले थे।
संशोधित शेड्यूल के मुताबिक सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 10 और 11 अक्टूबर को होगी। सीट आवंटन परिणाम 11 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर के बीच आवंटि कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान जरूरी दस्तावेजों के साथ एडमिशन के लिए कॉलेजों में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन कॉलेज 22 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक करेंगे।
कितनी सीटें बढ़ाई गई?
9 अक्टूबर को डीजीएचएस से जानकारी मिलने के बाद एमसीसी ने राउंड 3 के सीट मैट्रिक्स में बदलाव किया है। 67 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं। एम्पलॉयज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन मेडिकल कॉलेज में 4 AIQ और 12 ईएसआईसी सीटें जोड़ी गई हैं। वेल्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तिरुवल्लूर तमिल नाडु में एमबीबीएस कोर्स के लिए 42 डीम्ड/पेड और 8 एनआरआई सीट्स बढ़ाई गई है।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड पर भी अपडेट
नीट यूजी काउंसलिंग अंतिम चरण या स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए भी एमसीसी ने संशोधित तारीख घोषित कर दी है। 23 अक्टूबर से अपेक्षित सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा 24 से लेकर 28 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान करने का मौका मिलेगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए 24 से लेकर 28 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है। सीट आवंटन प्रोसेसिंग 29 और 30 अक्टूबर को होगी। परिणाम की घोषणा 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 1 नवंबर से लेकर 7 नवंबर के बीच अलॉट किए गए संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए रिपोर्ट कर पाएंगे।
ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://mcc.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर यूजी मेडिकल ऑप्शन चुनें।
- फिर नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर राउंड वाइज तिथियाँ नजर आएंगी। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल कर सकते हैं।
नीट यूजी संशोधित शेड्यूल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग को लेकर अहम नोटिस जारी
एमपीडीएमई ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के अंतिम चरण को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। राज्य काउंसलिंग के जरिए पहले और द्वितीय चरण की स्वीकृत सीटों से त्यागने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर होगी। ऐसे अभ्यर्थियों पर 2 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया जाएगा। कॉलेज में निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

