NEET UG काउंसलिंग राउंड 3 पर बड़ी अपडेट, अब अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर तक मिलेगी ये सुविधा

एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग तीसरे चरण के लिए एक बार फिर चॉइस फिलिंग तारीख आगे बढ़ा दी है। सीट आवंटन परिणाम के लिए उम्मीदवारों को और इंतजार करना पड़ सकता है। नई सीटें भी जोड़ी गई हैं। 
neet ug couselling 2025

AI Generated Image

नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025 Counselling) तीसरे चरण के परिणाम में एक बार फिर देरी होने वाली है। एक बार फिर एमसीसी ने चॉइस फिलिंग की तारीख आगे बढ़ाई है। अब उम्मीदवार अपननी प्राथमिकता के हिसाब से कॉलेज और कोर्स को चुन सकते हैं। इसकी तारीख 9 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर तक कर दी गई है। सीट आवंटन रिजल्ट के लिए उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने काउंसलिंग के तीसरे चरण की सीट मैट्रिक्स में नई सीटें जोड़ी है। जिसे देखते हुए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की डेडलाइन आगे बढ़ने का फैसला लिया है। 9 अक्टूबर को 67 सीटों को जोड़ा गया था। एम्पलॉयज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन मेडिकल कॉलेज, जोका कोलकाता में 17 और वेल्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तमिलनाडु में  50 सीटें बढ़ाई गई हैं।

कब आएगा सीट आवंटन परिणाम?

एमसीसी ने अब तक रिजल्ट को  लेकर अब तक कोई भी घोषणा नहीं की है। चॉइस फिलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही सीट आवंटन लिस्ट जारी की जाएगी। 14 अक्टूबर तक सीट अलॉटमेंट प्रोविजनल लिस्ट जारी हो सकती है। उम्मीदवार रैंक और स्कोर के अनुरूप आवंटित कॉलेज और कोर्स को चेक कर पाएंगे। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://mcc.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। 9 अक्टूबर को जारी शेड्यूल के मुताबिक 11 अक्टूबर यानि आज रिजल्ट घोषित होने वाले थे। इससे उम्मीदवारों के लिए 13 से 21 अक्टूबर के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना अनिवार्य था।

काउंसलिंग राउंड-3 के बाद क्या होगा?

राउंड 3 में जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं किए जाएंगे, वे स्ट्रे वेकेंसी राउन्ड के लिए पात्र होंगे।  जिन लोगों लोगों सीट अलॉट किए जाएंगे, उन्हें निर्धारित समय के भीतर दाखिले के लिए कॉलेजों में उपस्थित होना होगा। ज्वाइन करने के बाद उम्मीदवारों को सीट अपडेट या रिजाइन करने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें तीसरे चरण में सीट आवंटित होने के बाद सीट ज्वाइन नहीं वे,  बिना फीस जब्त हुए अपनी सीट छोड़ सकते हैं। हालांकि उन्हें अगले चरण में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews