NEET UG को लेकर बड़ी अपडेट, संदिग्ध दावों के लिए एनटीए ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह 

नीट यूजी से जुड़े संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग के लिए एनटीए ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। इस संबंध में एनटीए ने नोटिस जारी किया है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह दी है।
NEET UG 2025

AI Generated

NEET UG 2025: नीट यूजी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफार्म पर उम्मीद भ्रामक और झूठे खबरों को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए ने ऐसे बाईमान तत्वों पर भरोसा न करने की सलाह दी है, जो कदाचार से लिप्त हैं और झूठे दावों के साथ उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश करते हैं।

एजेंसी ने इस प्लेटफार्म को सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत पेश किया गया है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित व्यवहार को खत्म करना है। साथ ही उम्मीदवारों के भविष्य की रक्षा करना है। यह सुविधा 4 मई शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

पोर्टल से जुड़े जरूरी बातें 

नीट यूजी से जुड़े संदिग्ध दावों की रिपोर्ट अभ्यर्थि इस पोर्टल पर आसानी से कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सहायक फाइल भी अपलोड कर सकते हैं। कैंडीडेट्स को तीन अलग-अलग कैटेगरी में रिपोर्ट करने की सुविधा मिलेगी। इसमें नीट यूजी पेपर तक पहुंच का दावा करने वाले वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट, परीक्षा सामग्री तक पहुंच का दावा करने वाले व्यक्ति, और एनटीए या सरकारी के रूप में प्रस्तुत होने वाले प्रतिरूपक शामिल हैं। यदि अभ्यर्थी इनमें से किसी भी मामलों को देखते हैं तो इसकी रिपोर्ट https://nta.ac.in/ या https://neet.nta.ac.in/ पर जाकर कर सकते हैं।

नीट यूजी एडमिट कार्ड जल्द 

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में होगा। एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध हो चुका है। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके इसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 1 मई को उपलब्ध होंगे। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews