NEET UG 2026 करेक्शन पोर्टल एक्टिव, अहम नोटिस जारी, अभ्यर्थी रखें इन बातों का ख्याल

नीट यूजी करेक्शन पोर्टल का लिंक एक्टिव हो चुका है। यह सुविधा निर्धारित अवधि के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
NEET UG 2026

NEET UG 2026 POLICE ALERT

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए कलेक्शन पोर्टल (NEET UG 2026) खोल दिया है। उम्मीदवार 12 मार्च से लेकर 14 मार्च रात 11:50 तक आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए कुछ नियमों का पालन भी करना होगा। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करके आवेदन में दर्ज की गई जानकारी को सत्यापित करने का करने की सलाह दी है। ताकि समय रहते जरूरी सुधार किया जा सके।

पहले राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 थी। जिसे आगे बढ़कर 11 मार्च 2026 कर दिया गया था। करेक्शन पोर्टल 10 मार्च से लेकर 12 मार्च तक एक्टिव होने वाला था। लेकिन तारीखों में बदलाव किया गया था।

कुछ डिटेल्स में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। इसके बाद ही बदलाव को स्वीकार किया जाएगा। मदद के लिए हेल्प डेस्क का गठन भी किया गया है। उम्मीदवार जरूरत पड़ने पर 011-4075900 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या mailto:neetus2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल 

उम्मीदवार पिता के नाम, योग्यता और ऑक्यूपेशन या माता के नाम, योग्यता और ऑक्यूपेशन में से किसी एक क्षेत्र में ही बदलाव कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता (जैसे की कक्षा दसवीं और बारहवीं से संबंधित), राज्य केंद्र/शासित प्रदेश (जहां से 12वीं पास किया गया है), कैटेगरी, सब कैटिगरी या पीडबल्यूडी, हस्ताक्षर और नीट यूजी अटेम्प्ट्स की संख्या में बदलाव कर सकते हैं।

एड्रेस के आधार पर एग्जाम सिटी सिलेक्शन और परीक्षा के माध्यम में भी बदलाव किया जा सकता है। उम्मीदवार पहचान से संबंधित जानकारी में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा उन उम्मीदवारों को दिया जाएगस, जिन्होंने आवेदन के दौरान आधार के अलावा अन्य दस्तावेजों के शरीर पहचान सत्यापन किया था।

मई में होगी परीक्षा 

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को होने वाला है। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पेपर और पेपर मोड यानी ऑफलाइन मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। भारत के बाहर भी कई परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीएमएस,बीयूएमएस, बीएसएमएस और अन्य यूजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा। परीक्षा खत्म होने के बाद विभिन्न चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी। उम्मीदवारों को उनके कैटेगरी, स्कोर और रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews