NEET UG फीस रिफंड की डेडलाइन आगे बढ़ी, री-एग्जाम की तैयारी तेज, सरकार ले सकती है वायुसेना की मदद

नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारियों में सरकार जुटी है। परीक्षा में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वायुसेना की मदद भी ली जा सकती है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। फीस रिफंड की डेडलाइन भी आगे बढ़ा दी गई है। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नीट यूजी (NEET UG 2026) में कई बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच पेपर लीक और री एग्जाम को लेकर कुछ स्तरीय बैठक का आयोजित किया। इस दौरान राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई है। 21 जून को आयोजित होने री-नीट यूजी के लिए भारतीय वायुसेना को शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिसकी समीक्षा मंत्रियों द्वारा की गई।

मीडियाकर्मियों को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रश्न पत्रों को पहुँचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जा सकती है। इस कदम से प्रश्न पत्र सही समय पर केंद्रों पर पहुंचेंगे। सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी, पेपर लीक के मामले पर भी रोक लगेगी। हालांकि अब तक इसपर कोई भी अंतिम फैसला नहीं आया है।

बता दें शिक्षा मंत्री ने बुधवार को इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ राधाकृष्णन के साथ बैठक बुलाई थी। इस मीटिंग में एनटीए के डायरेक्टर जनरल, उच्च शिक्षा के सचिव और एनटीए के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिए हुए। एनटीए डीजी ने परीक्षा की सुरक्षा को मजबूत करने और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए अतिरिक्त उपाय के बारे में जानकारी दें। जिसमें निगरानी तंत्र का व्यापक मूल्यांकन और उन्हें बेहतर बनाने के लिए योजनाएं भी शामिल थीं।

फीस रिफंड की तारीख भी बढ़ी 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2026 फीस रिफंड की तारीख की आगे बढ़ने का फैसला लिया है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार 22 जून तक आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स जैसे कि अकाउंट होल्डर का नाम, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड इत्यादि दर्ज करना होगा। उम्मीदवार कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह वैकल्पिक होगा। सूचना के मुताबिक अब तक 13 लाख उम्मीदवारों ने अपना बैंक अकाउंट डिटेल्स अपलोड किया है।

इन स्टेप्स को करें फॉलो 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर फीस रिफंड विंडो नीट यूजी 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. रिफंड के लिंक पर क्लिक करें। बैंक अकाउंट डिटेल्स को दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. संशोधित आवेदन पत्र को जमा करें। जिसके बाद खाते में फीस रिफंड किया जाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews