NEET UG 2026 फीस रिफंड का आखिरी मौका, 14 जुलाई तक करें ये काम, OMR शीट और फाइनल आंसर-की जल्द

नीट यूजी फीस रिफंड के बैंक बैंक डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है। ओएमआर शीट भी जल्द जारी होगी। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।  
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2026 उम्मीदवारों को फीस रिफंड (NEET UG 2026 Fees Refund) का मौका दे रहा है। 14 जुलाई तक स्टूडेंट अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स को कंफर्म करेक्ट या अपडेट कर सकते हैं। इससे पहले आखिरी तारीख 7 जुलाई थी। लेकिन एनटीए ने डेडलाइन आगे बढ़ने का फैसला लिया था। ताकि सभी छात्रों को उनकी फीस वापस मिल सके।

एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक अब तक 10,28,223 उम्मीदवारों ने अपना बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट या कंफर्म कर दिया है। लेकिन अभी भी कोई ऐसे छात्र हैं जिन्होंने अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स को अपडेट या कंफर्म नहीं किया है। जो भी अभ्यर्थी 3 मई को रद्द हुई नीट यूजी में शामिल हुए थे, वे मंगलवार तक फीस रिफंड के लिए पोर्टल पर बैंक अकाउंट डिटेल जमा कर सकते हैं। इसके लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवार कैंसिल किये गए  चेक बुक को भी अपलोड कर सकते हैं। 

OMR शीट और फाइनल आंसर-की पर क्या अपडेट?

एनटीए ने नीट यूजी पुनर्परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी कर दी है। लेकिन अब तक OMR रिस्पांस शीट को जारी नहीं किया गया है। इस हफ्ते कभी भी फाइनल आंसर-की और ओएमआर शीट उपलब्ध हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिणाम 20 जुलाई तक घोषित हो सकते हैं। हालांकि अब तक एजेंसी द्वारा कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

फाइनल आंसर-की में क्वेश्चन पेपर कोड, परीक्षा की जानकारी, प्रत्येक प्रश्न के लिए सही उत्तर, प्रोविजनल आंसर की भी किए गए बदलाव और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। परिणाम भी इसी पर आधारित होंगे।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर Re-NEET UG 2026 ओएमआर शीट या फाइनल आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. ओएमआर शीट या फाइनल आंसर-की को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews