28 जून तक NEET UG री-एग्जाम आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका, NTA ने जारी किया अलर्ट, रिजल्ट जल्द

 नीट यूजी री-एग्जाम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 28 जून है। एनटीए ने लास्ट डेट को लेकर अलर्ट जारी किया है। परिणाम जुलाई में घोषित हो सकते हैं। आइए पिछले वर्षों के ट्रेंड जानें। 
NEET UG 2026

NEET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी पुनर्परीक्षा (NEET UG 2026 Re-Exam) की प्रोविजनल आंसर-की 25 जून को जारी की थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 28 जून निर्धारित की गई ह। रविवार रात 11:50 बजे तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

एनटीए ने अंतिम तिथि को लेकर सोशल मीडिया X पर अलर्ट भी जारी किया है। उम्मीदवारों को समय रहते चुनौती दर्ज करने की करने का सलाह दी गई है। एजेंसी ने कहा कि, “जल्द से जल्द अपने रिस्पॉन्स को लॉक कर लें। ताकि आखिरी मिनट में होने वाले सर्वर के भीड़ से बचा जा सके।”

आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि विशेषज्ञों के पैनल द्वारा आपत्ति सही साबित होती है, तो शुल्क को रिफंड किया जाएगा। इसके अलावा OMR रिस्पांस शीट अब तक जारी नहीं की गई है। जल्द ही यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

30 जून तक फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल कन्फर्म करने का मौका 

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक जो भी उम्मीदवार 3 मई को रद्द हुई 3 नीट यूजी परीक्षा के लिए फीस रिफंड चाहते हैं, वे 30 जून रात 11:55 बजे तक अपने बैंक डिटेल्स (जैसे कि अकाउंट नंबर और IFSC कोड) को कंफर्म/अपडेट या संशोधित कर सकते हैं। ओटीपी आधारित टू फैक्टर अनिवार्य होगा।

कब आएगा रिजल्ट?

एनटीए ने रिजल्ट को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम 15 जुलाई तक घोषित हो सकता है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

2025 में परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था, जिसके परिणाम 14 जून को घोषित हुए थे। 2024 में परीक्षा 15 मई को आयोजित हुई थी। रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने करीब 1500 छात्रों के लिए पुनर्परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 30 जून को घोषित हुए थे। 2023 में परीक्षा का आयोजन 7 मई को हुआ था। रिजल्ट 13 जून को घोषित किए गए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews