NEET UG 2023: नीट यूजी काउन्सिलिंग राउन्ड-1 का रिजल्ट जारी, 4 अगस्त तक कॉलेज में करें रिपोर्ट, जानें अपडेट

NEET UG counselling 2023

NEET UG 2023 Counselling: मेडिकल काउन्सिलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउन्सिलिंग राउन्ड-1 का प्रोविजनल रिजल्ट आज यानि 29 जुलाई को घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राउन्ड-1 सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट 30 जुलाई तक जारी होगा।

नीट यूजी काउन्सिलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 30 जुलाई तक एमसीसी के पोर्टल पर जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना अनिवार्य होगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम में कोई भी गड़बड़ी दिखती है तो वे 30 जुलाई सुबह 10 बजे तक ईमेल आइडी mccresultquery@gmail.com के जरिए अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।

नीट यूजी पहले चरण का सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट 30 जुलाई को जारी किया जाएगा। राउन्ड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 18 अगस्त को जारी होगा। जिन भी उम्मीदवारों के लिए फिजिकली अलॉट किए गए हैं, उन लोगों को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज में रिपोर्ट करने की तारीख 31 जुलाई से 4 अगस्त तक है। बता दें कि जिन भी कैंडीडेट्स को राउन्ड-1 में सीट अलॉट किया गया है, वे राउन्ड 1 से राउन्ड 2 में अपग्रेड करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews