NEET UG काउंसलिंग 2026 पर नई अपडेट, राउंड-2 के लिए शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से आवेदन शुरू

 नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू होंगे। एमसीसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए आवंटन परिणाम कब घोषित होंगे?
NEET UG Counselling 2026

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने 27 अगस्त को नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling) के दूसरे चरण की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। प्रतिभागीय संस्थाओं द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन 1 और 2 सितंबर को किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 8 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।  शाम 6:00 बजे तक शुल्क भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

एमबीबीएस, बीडीएस बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए ऑल इंडिया नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए चॉइस फिलिंग की सुविधा 3 सितंबर से लेकर 9 सितंबर सुबह 10:00 बजे तक मिलेगी। चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 8 सितंबर शाम 4:00 बजे शुरू होगी। सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 9 सितंबर और 10 सितंबर को होगी।

रिजल्ट और रिपोर्टिंग की तारीख 

सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को जारी किए जाएंगे। जिसमें  रैंक वाइज आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, कैटेगरी और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।  उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। दूसरे चरण के लिए रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की तारीख 12 सितंबर से लेकर 18 सितंबर है। दस्तावेजों का सत्यापन 19 सितंबर तक किया जाएगा।

स्टेट काउंसलिंग राउंड-2 तारीख 

स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग का दूसरा चरण 7 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक चलेगा। उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।  राज्य DME या स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन 19 सितंबर तक होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

 सीट अपग्रेडेशन के नियम जानें 

दूसरे चरण में भी छात्रों को फ्रिज और फ्लोट का विकल्प दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार फ्रिज का विकल्प चुनेंगे, इसका मतलब यह होगा कि वे आवंटित सीट को ज्वाइन करना चाहते हैं। उन्हें आवंटित संस्थानों में निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट करना होगा। “फ्लोट” का विकल्प का मतलब होगा कि उम्मीदवार अगले  चरण के लिए सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews