NEET UG AYUSH COUNSELLING:- 3 फरवरी को बंद हो जाएंगे रेजिस्ट्रैशन , जल्द करें काउंसलिंग के लिए पंजीकरण

NEET UG AYUSH COUNSELLING:- 3 फरवरी को बंद हो जाएंगे रेजिस्ट्रैशन , जल्द करें काउंसलिंग के लिए पंजीकरण

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । 3 फरवरी को राउंड 1 नीट यूजी आयुष काउंसलिंग के लिए पंजीकरण ( Registration) और चॉइस फिलिंग ( choice filling) करने कि अवधि समाप्त हो जाएगी। 29 जनवरी से आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (ASCC) ने एनईईटी यूजी 2021 के लिए आयुष पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शुरू कि गई थी । और 30 जनवरी से च्वाइस फिलिंग (choice filling ) कि प्रक्रिया शुरू हुई थी । NEET UG 2021 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ही BAMS, BUMS, BSMS और BHMS पाठ्यक्रमों में प्रवेश करपाएंगे । राउंड 1 के लिए पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को  aaccc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं ।

यह भी पढ़े … कर लें तैयार अपनी विशलिस्ट ! फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल होंगे कल से शुरू , कपड़ों पर होगी 80% तक की छूट

बता दें कि राउंड 1 NEET UG आयुष का सीट आवंटन के  परिणाम 5 फरवरी को घोषित किए जाएंगे ।  तो वहीं आयुष काउंसलिंग का राउंड 2 और राउंड 3 क्रमशः 18 फरवरी और 11 मार्च से  शुरू होगा । 7 फरवरी से 14 फरवरी तक राउंड 1 आयुष काउंसलिंग के लिए रिपोर्टिंग का आयोजन होगा । एआईक्यू सीटों के लिए नीट आयुष यूजी काउंसलिंग चार राउंड- (एआईक्यू राउंड 1, एआईक्यू राउंड 2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड अथवा  राउंड 3 ) और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड में आयोजित होने की संभावना है ।

यह भी पढ़े … MP School : 1 फरवरी से शुरू हुई 1 से 10वीं तक की कक्षाएं, स्कूल प्रशासन की मांग, प्राचार्य को मिले निर्देश

पंजीकरण करने के लिए स्टेप्स :-

  • सबसे पहले aaccc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जा कर  रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।
  • अगले स्टेप  में रोल नंबर और पासवर्ड डालें।
  • उसके बाद साइन इन करें।
  • सिस्टम-जनरेटेड आईडी के साथ फिर से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत विवरण, एजुकेशनल  जानकारी सहित जानकारी को भरे ।
  • उसके बाद आवेदन फ़ीस  जमा करें और भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews