
AI Generated Image
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के लिए छात्रों के लिए 49 नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6-7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। स्टूडेंट स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर इन पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इन सभी कोर्सेज की अवधि 24 सप्ताह है। इसमें हिंदी, होम साइंस, पेंटिंग, इंग्लिश, अकाउनिंग, बिजनेस स्टडीज समेत विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा 11 वोकेशनल कोर्सेज भी शामिल किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए छात्र इन पाठ्यक्रमों की मदद ले सकते हैं।
स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफ़ॉर्म है। इन कोर्सेस को पूरा करने के बाद एनआईओएस की ओर से सर्टिफिकेट प्राप्त करने का भी मौका दिया जाएगा। हालांकि से संबंधित नियमों की जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। इन पाठ्यक्रमों के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना पड़ता। आवेदन की अंतिम तारीख 17 मार्च 2027 है।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले स्वयं पोर्टल पर जाएं।
- नए यूजर्स ऊपर दिए गए रजिस्टर/साइन इन के लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
- ईमेल वेरीफिकेशन पूरा करें।
- अब अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
- अब All Courses के ऑप्शन पर जाएं।
- कॉर्डिनेटर के तौर पर NIOS को चुनें।
- स्क्रीन पर सभी कोर्सेस नजर आएंगे।
- जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम को सिलेक्ट करें।
- फिर “Join the course” ऑप्शन पर क्लिक करें।
इन नियमों को जान लें
कक्षा दसवीं और बारहवीं पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए छात्रों को स्वयं पर कम से कम पांच विषयों के लिए नामांकन करना होगा। जिसमें एक या अधिकतम दो भाषाएं शामिल हो सकती हैं। परीक्षा और सर्टिफिकेशन के लिए छात्रों को एनआईओएस के साथ भी नामांकन करना जरूरी होगा, जो ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट http://www.nios.ac.in पर किया जा सकता है। स्टूडेंट्स रीजनल सेंटर और स्टडी सेंटर या निर्धारित कॉमन सर्विस सेंटर पर भी जाकर नामांकन कर सकते हैं।


