एक बार फिर CBSE की CTET परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां जानें नई तारीख

क्या आप भी CBSE द्वारा कराई जानें वाली CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? यदि ऐसा है तो आपको बता दें कि आपके लिए यह महत्वपूर्ण खबर हो सकती है। दरअसल एक बार फिर CTET की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।
एक बार फिर CBSE की CTET परीक्षा की तारीखों में हुआ बदलाव, यहां जानें नई तारीख

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तारीख में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। दरअसल इससे पहले CTET की परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को होनी थी, मगर अब इसे बदलकर 14 दिसंबर 2024 तक आगे बढ़ा दिया गया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा की तारीख में यह बदलाव बोर्ड द्वारा विभिन्न कारणों के चलते किया गया है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारियों को बदलने की जरूरत है।

वहीं इसके साथ ही CBSE ने यह भी घोषणा की है कि CTET की परीक्षा अब दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। ऐसे में यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार नई तारीखों पर नजर डालना चाहिए। इस खबर में इन दोनों शिफ्टों के बारे में जानिए।

इन दो शिफ्टों में होगी परीक्षा (CBSE)

दरअसल पेपर-II जो की कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर-I जो की कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं ऐसे में उम्मीदवारों को नई तारीख के अनुसार परीक्षा की तैयारी करना होगी। इसके साथ ही अगर उम्मीदवारों के पास परीक्षा से संबंधित कोई अन्य संदेह या फिर सवाल हैं, तो ऐसे में उन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

जानिए आवेदन करने की अंतिम तिथि

दरअसल जो उम्मीदवार अब तक CTET के लिए आवेदन नहीं सके हैं, अब उनके लिए यह शानदार मौका है। जानकारी के अनुसार CTET 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2024 रात 11:59 बजे तक रहने वाली है। ऐसे में वे उम्मीदवार इससे पहले अपना आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि CBSE द्वारा इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 से शुरू कर दी गई थी। वहीं ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews