NEET UG Counselling के पहले राउंड का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट डिटेल्स

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। फाइनल लिस्ट दोपहर बाद तक आने का अनुमान लगाया जा रहा है। चलिए आज को तारीखों के बारे में जानते हैं।
NEET UG Counselling

NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमिटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस काउंसलिंग में हिस्सा लिया था। वह ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। जानकारी के मुताबिक पहले राउंड के रिजल्ट जारी करने के बाद फाइनल लिस्ट भी आज ही रिलीज की जा सकती है।

जो कैंडिडेट रिजल्ट चेक करना चाहते हैं उन्हें mcc.nic.in पर जाना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल डालनी होगी। जारी किए गए रिजल्ट में यदि किसी तरह की शिकायत है, तो आज दोपहर 1 बजे तक आपत्ति दर्ज की जा सकती है। दोपहर बाद फाइनल लिस्ट रिलीज की जाएगी। जिसके माध्यम से 26000 कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी। अगले चरण में अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में जाकर कैंडिडेट्स को रिपोर्ट करना होगा।

ऐसे चेक करें लिस्ट

  • काउंसलिंग की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर आपको नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपनी जानकारी डालनी होगी।
  • जैसे ही आप अपनी सारी जानकारी डालेंगे सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करने के बाद आप अलॉट किया गया कॉलेज देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • अगले चरण में आपको इस कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अगर आपको यह सीट स्वीकार नहीं है तो अगली लिस्ट का इंतजार करें।

कब आएगा दूसरे राउंड का रिजल्ट

नीट यूजी काउंसलिंग सीट एलॉटमेंट के दूसरे राउंड का रिजल्ट 13 सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को तीसरे राउंड के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड जो आखिरी होगा की लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

कब आएगा फाइनल रिजल्ट

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट कब आएगा फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों के मुताबिक आज दोपहर के बाद फाइनल लिस्ट सामने आ सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद आज दोपहर 1 बजे तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया है। उस हिसाब से दोपहर बाद फाइनल लिस्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews