
Sarkari Yojana: अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए शिक्षा के गुणवत्ता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार योजनाएं चल रही है। जिसमें से एक श्रेष्ठ स्कीम (SHRESHTHA Scheme) है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। 9वीं लेकर 12वीं के 3000 छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ़्त शिक्षा और हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाती है। खर्चे का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।
कौन उठा सकता है लाभ?
“पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया” के तहत इस योजना को शुरू किया गया है। इससे उन छात्रों को लाभ होता है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। छात्रों का चयन एनटीए द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाता है। अनुसूचित जाति के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। साथ आठवीं या दसवीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया शुरू
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक 12 मार्च से 4 अप्रैल 2024 शाम 5:00 बजे तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 6 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। 12 मई को एडमिट कार्ड जारी होंगे। 24 में को परीक्षा आयोजन होगा। परीक्षा दो भाषाओं में परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक होगा।
ऐसे करें आवेदन
छात्र http://exams.nta.ac.in/SHRESHTHA पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

