SBI PO 2025 प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? यहाँ चेक करें शेड्यूल 

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में होगी। शेड्यूल जारी हो चुका है। एडमिट कार्ड के लिए संभावित तारीख भी सामने आई है। जिसकी जानकारी कैंडीडेट्स को होनी चाहिए। 
SBI PO 2025

AI Generated Image

एसबीआई प्रोबेशनरी पीओ भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा की संभावित तारीख 2, 4 और 5 अगस्त को देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। इससे संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही उपलब्ध होगा। इसीलिए कैंडिडेट्स को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 24 जून को जारी किया गया था।  14 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया जारी थी। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग जुलाई या अगस्त में हो सकता है। इस साल प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए 541 पद खाली हैं। इसमें 500 रेगुलर और 41 बैकलॉग वैकेंसी हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

कब आएगा एडमिट कार्ड? (SBI PO 2025)

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी एग्जामिनेशन नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड जुलाई के  तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकते हैं। हालांकि अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए कैंडिडेट्स को हॉल टिकट को सही से संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख-समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “करियर” पेज पर जाकर  “करंट ओपनिंग” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब एसबीआई पीओ भर्ती के टैब पर क्लिक करें।
  • प्रीलिम्स कॉल लेटर के डाउनलोड लिंक पर जाएं।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार कॉल लेटर का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 

प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें तीन सेक्शन शामिल होते हैं- इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटीटेटिव एप्टिट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी। इंग्लिश लैंग्वेज के कुल 40 प्रश्न में पूछे जाते हैं। बाकी दोनों क्षेत्र में प्रश्नों की संख्या 30-30 होती है। प्रत्येक सेक्शन की अवधि 20 मिनट होगी। यानि प्रारंभिक परीक्षा 1 घंटे की होती है। इसमें चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आखिरी चरण इंटरव्यू का होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews