क्या भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण रद्द होगी सभी परीक्षाएं? UGC ने बताई सच्चाई, अलर्ट जारी, छात्रों को दी ये सलाह

भारत-पाकिस्तान तबाव के कारण परीक्षा रद्द होगी या नहीं? यह सवाल सभी छात्रों को सता रहा है। सोशल मीडिया पर भी झूठी खबरें फैल रही है। यूजीसी ने उम्मीदवारों का कन्फूशन दूर किया है।
UGC Fake Notice Alert

AI Generated

UGC Fake Notice Alert: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पाकिस्तान में खलबली है। इसी बीच ग्रेजुएट, पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम से संबंधित परीक्षाओं को लेकर देश में गलतफहमी का माहौल है। झूठी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। परीक्षा रद्द या स्थगित होने का दावा किया जा रहा है।

दरअसल, यूजीसी के नाम पर एक नोटिस वायरल हो रहा है। जिसमें सभी युद्ध स्थिति होने पर सभी परीक्षाएं रद्द होने का दावा किया गया है। इस मामले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का जवाब आया है। आयोग ने सूचना को फर्जी बताया है।

यूजीसी ने क्या कहा?

आयोग ने सोशल मीडिया “X” पर कहा, “यूजीसी ने नाम पर एक फर्जी नोटिस सर्कुलेट हो रहा है। जो यह दावा करता है कि युद्ध की स्थिति के कारण सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। छात्रों को सुरक्षा के लिए वापस जाने की सलाह दी जा रही है। ऐसा कोई भी निर्देश यूजीसी ने जारी नहीं किया है। सभी आधिकारिक अपडेट्स केवल यूजीसी के वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल पर उपलब्ध होंगे। ऐसी झूठी खबरें फैलाना दंडनीय अपराध है।”

 छात्रों को आयोग ने दी ये सलाह 

यूजीसी ने छात्रों को ऐसी फर्जी और भ्रामक सूचना पर भरोसा न करने की सलाह दी है। उन्हें ऐसी स्थिति में सतर्क रहने को भी कहा है। उम्मीदवार संबंधित परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए केवल यूजीसी के ऑफिशियल सोर्स को ही फॉलो करें।

आईसीएआई ने भी छात्रों को आगाह किया 

मई में सीए  इंटर परीक्षा होने वाली है। जिसे लेकर झूठी खबरें वायरल हो रही। आईसीएआई ने 8 मई की सुबह सभी उम्मीदवारों ईमेल भेजा है। यह स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल के कारण परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा कैंडीडेट्स को केवल आधिकारिक स्त्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews